प्रश्न 1- सोशल मीडिया का अर्थ बताते हुए सोशल मीडिया का सामाजिक महत्त्व लिखिए।

May 23, 2025
1 Min Read
प्रश्न 1- सोशल मीडिया का अर्थ बताते हुए सोशल मीडिया का सामाजिक महत्त्व लिखिए।

उत्तर - परिचय

सोशल मीडिया आजकल लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया एक आधुनिक संचार का माध्यम है जो इंटरनेट के माध्यम से लोगों को जोड़ता है। यह वेबसाइट्स और एप्लिकेशन्स लोगों को अपने विचार और जीवन के अनुभवों को साझा करने का माध्यम प्रदान करते हैं। इससे लोग दूर बैठे भी एक-दूसरे के साथ जुड़ सकते हैं, जान सकते हैं कि दुनिया में क्या हो रहा है, और अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं।

सोशल मीडिया का अर्थ 

सोशल मीडिया दो शब्दों से मिलकर बना है सोशल और मीडिया। जिसमें सोशल का मतलब है सामाजिक और मीडिया का मतलब है माध्यम। अर्थात सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा इन्टरनेट का इस्तेमाल करके लोगों को आपस में जोड़ा जाता है।

सोशल मीडिया की परिभाषा :

सोशल मीडिया एक प्रकार की वेबसाइट या एप्लीकेशन होती है जो लोगों को आपस में जुड़कर इनका मेशन शेयर करने की सुविधा प्रदान करवाती है। जैसे कि फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर आदि।

सोशल मीडिया को सोशल मीडिया सर्विस" के नाम से भी जाना जाता हैं इसका मतलब यह हैं इससे आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों से ऑनलाइन माध्यम से कही से भी जुड़ कर सूचनाओ फ़ोटो, विडियो, डॉक्यूमेंट, आदि का आदान प्रदान कर सकते हैं।

हार्टशोर्न के अनुसार - "स्थान की परवाह किए बिना इसकी व्यापक भौगोलिक पहुंच है।“

  • SixDegrees दुनिया का पहला सोशल मीडिया प्लेटफार्म था जिसे कि Andrew Weinreich ने 1997 में बनाया था, लेकिन साल 2001 में इसे बंद कर दिया गया।
  • सोशल मीडिया अन्य मीडिया जैसे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अलग है। यह मीडिया इंटरनेट के उपयोग से चलता है जिससे एक वर्चुअल वर्ल्ड बनता है; जैसे- फेसबुक,टिवटर, इंस्टाग्राम।
  • सोशल मीडिया जो एक माध्यम के रूप में इंटरनेट का उपयोग करता है नेटवर्किंग का एक नया रूप है। जिसे लोग 21वीं सदी में उपयोग करते हैं।

सोशल मीडिया, ग्राहकों के साथ संवाद करने के लिए एक बहुत प्रभावी उपकरण के रूप में विकसित हुआ है। सोशल मीडिया तकनीक को संदर्भित करता है जो उपयोगकर्ता-जनित सामग्री, संवादात्मक सूचना और सहयोगी गतिविधियों को सक्षम बनाता है। सामाजिक नेटवर्क के कुछ उदाहरणों में विकिपीडिया (संदर्भ के लिए), Facebook (सामाजिक संपर्क के लिए), YouTube (वीडियो साझा करने के लिए) और यात्रा फ़ोरम शामिल हैं।

सोशल मीडिया का सामाजिक महत्त्व :

1. व्यवसाय के रूप में :

  • अधिकांश व्यवसाय ग्राहकों को आकर्षित करने के प्रयास में सोशल मीडिया पर अपने ब्रांड का विज्ञापन करते हैं। ऑनलाइन नेटवर्किंग ग्राहकों और व्यवसायों के बीच अधिक घनिष्ठ बातचीत और सहयोगी कार्य संबंधों को सक्षम बनाता है।
  • सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए, कई संगठन अपनी कंपनियों के लिए अपनी खुद की मार्केटिंग योजनाएँ बनाते हैं। सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग करना छोटे व्यवसायों के लिए बहुत फायदेमंद है। सोशल मीडिया के माध्यम से कोई भी अपने उत्पादों को आसानी से बेच सकता है और बहुत पैसा कमा सकता है।

2. चिकित्सा के क्षेत्र में: 

  • भारत सहित दुनिया भर में सोशल मीडिया के व्यापक उपयोग के परिणामस्वरूप। सोशल मीडिया का उपयोग करके हम अपने और दूसरों के स्वास्थ्य दोनों की देखभाल कर सकते हैं। क्योंकि सोशल मीडिया ने बहुत सारी दवाएँ और अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों को प्रकाश में लाया है।
  • इसके अतिरिक्त, हम सोशल मीडिया के माध्यम से दवाएँ ऑर्डर कर सकते हैं, और वे दवाएँ 100% सटीक होती हैं। कई स्वास्थ्य पेशेवर अन्य बातों के अलावा, अंदरूनी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।

3. छानबीन हेतु :

  • जब हम किसी घटना की जाँच कर रहे होते हैं तो सोशल मीडिया के टूल के उपयोग से यह जाँच संचालित करना बहुत आसान हो जाता है।

4. शिक्षा के क्षेत्र में :

  • आज फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन इत्यादि जैसे प्लेटफार्मों का व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है। शिक्षकों, प्रोफेसरों और छात्रों के बीच ये काफी लोकप्रिय हो गया हैं। एक छात्र के लिए सोशल मीडिया बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि यह उनके लिए जानकारी को साझा करने, जवाब प्राप्त करने और शिक्षकों से जुड़ने में सहायता करता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्र और शिक्षक एक-दूसरे से जुड़ते हैं और इस प्लेटफॉर्म का अच्छा उपयोग करके जानकारी साझा करते हैं।
  • इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया का प्राथमिक लक्ष्य बाजार छात्र हैं, जो इसके आदी होने के लिए एक बड़ा लक्ष्य प्रतीत होते हैं। बच्चों का ध्यान पढ़ाई से हट रहा है। व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम ऐसे तीन आकर्षण हैं जिनका छात्र सबसे अधिक उपयोग करते हैं। छात्र सोशल मीडिया पर बहुत समय बर्बाद करते हैं। इंटरनेट की वजह से बच्चे अब आउटडोर गेम नहीं खेलते हैं इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ता है।

5. मनोरंजन के रूप में :

  • सोशल मीडिया मनोरंजन का बहुत ही बेहतरीन साधन है। यहाँ पर लोगों को विभिन्न प्रकार की मनोरंजन की सामग्री मिलती है, जैसे कि वीडियो, फोटो, मीम्स, गाने, फिल्मों और टीवी शोज।
  • सोशल मीडिया अभिनेता, गायक, निर्माता, लेखक, और अन्य मनोरंजन क्षेत्र के कलाकारों को अपने फैंस और अनुयायियों से सीधे जुड़ने का एक माध्यम भी प्रदान करता है।

निष्कर्ष

सोशल मीडिया एक सामाजिक, आर्थिक, और शैक्षिक माध्यम है जो लोगों को जोड़ता है और उन्हें विचारों, जानकारी, और मनोरंजन प्रदान करता है। यह व्यापार, चिकित्सा, शिक्षा, और मनोरंजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सोशल मीडिया द्वारा लोग अपनी राय व्यक्त करते हैं, साझा करते हैं, और समृद्धि की दिशा में सहयोग करते हैं।

Click Here For Full Notes

What do you think?

0 Response