NIOS Class 10th Home Science (216) Chapter 21th Important Topics

Jul 28, 2025
1 Min Read
NIOS Class 10th Home Science (216) Chapter 21th Important Topics

NIOS Class-10th Chapter 21th Important Topics

HOME SCIENCE (216)

पाठ - 21 दैनिक जीवन में नैतिकता

मूल्य तथा नैतिकता

मूल्य वह अवधारणा है जिसे एक व्यक्ति धारण करता है जो अत्यंत महत्वपूर्ण है और चेतना के विकास में सहायक होता है। साथ ही, हर कार्यस्थल तथा व्यवसाय के कुछ नैतिक मूल्य होते हैं जिनका सदैव ही अनुसरण करना चाहिए।

उदाहरण के लिए, दूसरों की देखभाल करना एक मूल्य है। जबकि नैतिकता हमारे मूल्यों की जाँच करता है, यह वे तरीके हैं जिनका व्यवहार हम विभिन्न स्थितियों में करते हैं।

जीवन के मूल्य

कार्यस्थल पर मूल्य

  • ईमानदारी व निष्ठा और कार्य के प्रति आदर
  • संगठन के प्रति ईमानदारी व निष्ठा का होना।
  • समयपालन, नियमितता तथा अनुशासन
  • समयपालन, नियमितता तथा अनुशासन
  • दूसरों के प्रति शिष्टाचार तथा नम्रता बनाए रखना।
  • संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना।
  • संसाधनों का विवेकपूर्ण प्रयोग करना।
  • सहकर्मियों के साथ शिष्टाचार तथा नम्रता से रहना।
  • कार्यों को पूरा करने में कुशलता
  • नए कार्यों को करने में आगे रहना।

 

श्रम की गरिमा

श्रम की गरिमा (Dignity of labour) से तात्पर्य है कि सभी कार्यों को समान रूप से आदर दिया जाना चाहिए तथा किसी कार्य को दूसरे कार्य से अधिक श्रेष्ठ नहीं समझना चाहिए। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय, ईमानदारी से अपना जीविका अर्जित करना बेहतर होता है।

सकारात्मक मनोवृत्ति  

सकारात्मक दृष्टिकोण हमें दिन-प्रति-दिन के जीवन से निपटने में सहायक होता है। यह आशावादी विचारधारा का सृजन करता है और हमें नकारात्मक सोच व चिंताओं से बचाता है। यह आपसी स्वस्थ संबंधों को विकसित करने तथा उन्हें बनाए रखने में भी सहायक होता है।

सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

What do you think?

0 Response