Welcome to MVS Blog
NIOS Class 10th Chapter wise Important Topics
HOME SCIENCE(216)
पाठ - 15 समय और ऊर्जा का प्रबंधन
समय और ऊर्जा का प्रबंधन : समय और ऊर्जा के सही उपयोग को ही समय और ऊर्जा का प्रबंधन कहते हैं।
समय नियोजन
समय योजना एक अग्रिम योजना है कि हमें निर्धारित समय में क्या करना चाहिए।
समय नियोजन के चरण
1. सभी गतिविधियों की सूची तैयार करें : एक निश्चित दिन किए जाने वाले सभी कार्यों की सूची बना लें। ये कार्य हो सकते हैं भोजन करना, सोना, स्कूल जाना, स्कूल का समय तथा गृहकार्य, खेलना, अपनी माँ के साथ खरीदारी के लिए जाना, घर के आस-पास के क्षेत्र को साफ करने में अपने पिताजी की सहायता करना, घर की साफ- सफाई करना, संगीत व नृत्य की कक्षाओं के लिए जाना आदि।
2. लचीले व गैर-लचीले कार्यों का समूह बनाना : सभी कार्यों को दो हिस्सों में बांटा जाता है।
3. प्रत्येक कार्य को करने के लिए अपेक्षित समय का अनुमान लगाना : चरण 1 में तैयार की गई सूची में, प्रत्येक कार्य को करने के लिए अपेक्षित समय का आवंटन करें। स्कूल जाने के लिए 7-10 मिनट या 1 घंटे का समय लगता है। स्कूल का पूरा समय 5- 6 घंटे होता है। सूची में उन सभी अन्य कार्यों को भरें जो अल्प समय में निर्धारित गतिविधियों के साथ-साथ किया जा सकता हैं।
4. संतुलन बनाना : संतुलन बनाना सबसे मुश्किल काम है। इसका मतलब है हर काम के लिए सही समय निकालना। लचीले और गैर-लचीले कामों की सूची बनाकर यह आसान हो सकता है। पहले उन कामों को शुरू करें, जिनमें ज्यादा समय लगता है, ताकि वे समय पर पूरे हो सकें।
✅ सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!
Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में
समय योजना तैयार करने के लाभ
समय योजना तैयार करने के लाभ इस प्रकार हैं:
ऊर्जा को बचाने के तरीके
दिन के दौरान हम सभी विभिन्न प्रकार के कार्य करते हैं, जिनके लिए भिन्न-भिन्न मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
(i) भारी कार्य जैसे दौड़ने, जॉगिंग करने तथा पोछा लगान के लिए अधिक मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
(ii) सामान्य कार्य जैसे झाडू लगाने, इस्त्री करने तथा भोजने पकाने में औसत स्तर की ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
(iii) हल्की गतिविधियाँ जैसे पढ़ने, टीवी देखने तथा संगीत सुनने के लिए बहुत कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
✅ सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!
0 Response