NIOS Class 10th Home Science (216) Chapter 16th Important Topics

Jul 28, 2025
1 Min Read
NIOS Class 10th Home Science (216) Chapter 16th Important Topics

NIOS Class 10th Chapter wise Important Topics

HOME SCIENCE(216)

पाठ - 16 आय का प्रबंधन

पारिवारिक आय

पारिवारिक आय से तात्पर्य परिवार में सभी स्रोतों से आने वाली आय है जैसे परिवार के सदस्यों का वेतन, किराया, बैंक से प्राप्त होने वाला ब्याज तथा परिवार के सदस्यों द्वारा अपने कौशल का प्रयोग करके की गई बचत।

आय के विभिन्न स्रोत हैं:

  • आय नौकरी से प्राप्त वेतन हो सकती है,
  • अंशकालिक कक्षाएं, घर या दुकान से किराया,
  • बैंक से प्राप्त ब्याज।
  • शेयरों और अन्य निवेशों की बिक्री।
  • परिवार के सदस्यों के लिए कपड़े सिलने जैसे कौशल से प्राप्त आय।
  • अपने उपभोग के लिए घर पर सब्जियाँ उगाना।
  • परिवार के सदस्यों के लिए स्वेटर बुनना।

व्यय : अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वस्तुओं की खरीद पर अपनी आय से किए गए खर्च को व्यय कहते हैं। उदाहरण के लिए, आवास, भोजन, शिक्षा, परिवहन मनोरंजन आदि। 

बचत : परिवार द्वारा आवश्यकता के समय प्रयोग किए जाने के लिए अलग से रखे गए धन को बचत कहते हैं।

व्यय योजना : व्यय योजना धन को खर्च करने का नियोजित दृष्टिकोण है। जो परिवार की कुल आय पर आधारित है। इससे परिवार को अपनी आय के भीतर ही जीवनयापन में सहायता मिलती है और साथ ही साथ भविष्य की आवश्यकताओं तथा आपातकालीन परिस्थितियों के लिए बचत करने में भी मदद मिलती है।

1. व्यय योजना को संतुलित करना

अपनी व्यय योजना तैयार करते समय, अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रत्येक वस्तु के लिए व्यय का निर्धारण कर सकते हैं। एक व्यय योजना तैयार करने की प्रक्रिया में सबसे कठिन चरण होता है, योजना को संतुलित करना अर्थात व्ययों को आय से कम रखना।

 

सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

व्यय योजना को संतुलित करने के दो तरीके हैं-

अधिक आय अर्जित करें

अपने व्ययों को कम करें

  • अपनी क्षमताओं, कौशलों तथा ज्ञान के अनुसार अनुपूरक आय के स्रोतों का पता लगाने का प्रयास करें जैसे ट्यूशन लेना, कपड़े सिलना, डीक्राफ्ट की वस्तुएँ बनाना आदि।
  • पार्ट टाइम कार्य करके, ओवर टाइम कार्य करके, घरेलू उत्पादन जैसे किचन- गार्डन, मुर्गीपालन, संरक्षित खाद्य पदार्थो का निर्माण करके आय में वृद्धि करना।

 

  • भोजन को बर्बाद न करें।
  • बाहर भोजन करने की आदत को कम करना एवं बिजली, पानी आदि पर होने वाले व्यय को नियंत्रित करें।
  • कपड़ों को धोने तथा इस्त्री का काम घर पर ही करें।
  • स्टेशनरी, जैसे कागज, पेंसिल आदि का उपयोग कम से कम करना और जन-परिवहन व्यवस्था का प्रयोग करें।
  • रिक्शा के स्थान पर साइकिल का प्रयोग करें। कहानी की पुस्तकें खरीदने के स्थान पर सार्वजनिक पुस्तकालय से पुस्तकें लेकर पढे।
  • सेल/छूट देने वाली दुकानों से या सस्ती दुकानों से खरीदारी करें।

 

अच्छे बजट की विशेषताएँ

  1. आय का सटीक अनुमान : अपनी आय की सटीक राशि का अनुमान लगाएँ जो व्यय के लिए उपलब्ध है।
  2. व्यय का सटीक अनुमान : व्यय का अनुमान यथा संभव सटीक होना चाहिए। पिछले वर्ष के व्यय व बचत के पिछले रिकार्डों का अवलोकन करें।
  3. धन का युक्तिसंगत स्तर पर सटीक आवंटन : व्ययों पर संसाधनों का अनुमान युक्तिसंगत स्तर पर सटीक होना चाहिए; परिवार को अपनी वर्तमान आवश्यकताओं और इच्छाओं का निर्धारण करने तथा भावी परिवर्तनों का अनुमान लगाने में सक्षम होना चाहिए। उदहारण के लिए, अक्टूबर नवंबर माह में त्यौहारों तथा अन्य अवसरों के लिए अतिरिक्त व्यय की आवश्यकता होती है।
  4. लचीलापन : कुछ वस्तुओं पर पर्याप्त मार्जिन रखकर बजट को लचीला बनाया जा सकता है। आपकी आवश्यकता के अनुसार एक वस्तु पर किए जाने वाले खर्च को दूसरी वस्तु के लिए रखा जा सकता है। उदाहरण के लिए अप्रत्याशित उच्च चिकित्सा व्यय को पूरा करने के लिए मनोरंजन के मद से कुछ धन को लिया जा सकता है।

सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

What do you think?

0 Response