NIOS Class 10th Home Science (216) Important Question & Answer Ch 11

Aug 01, 2025
1 Min Read
NIOS Class 10th Home Science (216) Important Question & Answer Ch 11

NIOS Class-10th Chapter wise Important Topics

गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

Ch- 11. वस्त्र  परिसज्‍जा

प्रश्न 28. कपड़ों की परिसज्जाओं का महत्व बताइए।

उत्तर - टैक्सटाइल परिसज्जा निम्नलिखित कारणों से महत्वपूर्ण है। परिसज्जा निम्नलिखित में सहायक होती है:

  • कपड़े के रूप में सुधार करती है और वह दिखने में सुंदर लगता है।
  • रंगाई तथा प्रिंटिंग के माध्यम से कपड़ों में विविधता उत्पन्न करती है।
  • कपड़े के स्पर्श या अहसास में सुधार करती है।
  • कपड़ों को अधिक उपयोगी बनाती है।
  • हल्के भार वाले कपड़ों को पहनने की कुशलता को बढ़ाती है।
  • कपड़े को वास्तविक (विशिष्ट) प्रयोग के उपयुक्त बनाती है।

सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

 

प्रश्न 29. "परिसज्जित" तथा "अपरिसज्जित" कपड़ों में अंतर स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर - "परिसज्जित" तथा "अपरिसज्जित" कपड़ों में अंतर हैं :

परिसज्जित कपड़े

अपरिसज्जित कपड़े

  • यह चमकदार, आकर्षक, विभिन्न प्रकार के रंगों, प्रिंटों आदि में उपलब्ध होतें है।
  • यह दिखने में फीके, केवल प्राकृतिक रंगों में ही उपलब्ध होतें है।

जैसे हल्का सफेद, ब्राउन, काला आदि।

  • परिसज्जित कपड़े चिकने तथा सिलवट से मुक्त होते है। यह समान चौड़ाई और दागों से मुक्त है।
  • अपरिसज्जित कपड़े सिलवट भरे, धब्बों से भरे, टूटे हुए धागे व असमान चौड़ाई वाले होते हैं।
  • कपड़े की कीमत कपड़े के प्रकार, उसमें प्रयोग की गई परिसज्जाओं की संख्या तथा किस्म पर निर्भर करती है।
  • यह परिसज्जित कपड़ो से सस्ते होते हैं।
  • ग्राहक इन्हें देख कर आकर्षित होते हैं और इन्हें खरीद लेते हैं।
  • ये कपड़े ग्राहकों को आकर्षित नहीं कर पाते हैं। इनको केवल सामान्य प्रयोजन जैसे बेकिंग, पैकेजिंग आदि के लिए खरीदा जाता है।

 

प्रश्न 30. ब्लॉक प्रिंटिंग किसे कहते है ?

उत्तर - ब्लॉक प्रिंटिंग : जिस प्रकार, प्रत्येक पत्र में स्याही पैड पर स्टैम्प को दबाकर मुहर लगा दी जाती है। उसी प्रकार, एक लकड़ी के ठप्पे पर नमूना खोद कर अंकित किया जाता है। इस ठप्पे को गाढ़े रंग के घोल में डुबोकर वस्त्र पर लगाकर डिज़ाइन छापा जाता है। इसे ब्लाक प्रिंटिंग अथवा ठप्पे की छपाई भी कहा जाता है।

सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

What do you think?

0 Response