NIOS Class 10th Home Science (216) Important Question & Answer Ch 12

Aug 01, 2025
1 Min Read
NIOS Class 10th Home Science (216) Important Question & Answer Ch 12

NIOS Class-10th Chapter wise Important Topics

गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

Ch- 12. आवासन

प्रश्न 31. घर के लिए स्थल का चयन करते समय किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक हैं ?

उत्तर - घर के लिए स्थल का चयन करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना आवश्यक हैं :

  1. आस-पड़ोस : जहाँ घर का निर्माण करना है। उस स्थल के वातावरण तथा अड़ोस-पड़ोस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए घर उस स्थान पर होना चाहिए जो हर पहलू से विकसित हो। एक स्थान को विकसित तब कहा जाता है जब वहाँ बिजली, पानी, सड़कों आवागमन के साधनों तथा निकासी की उचित व्यवस्था उपलब्ध हो। आस-पास डाकघर, बैंक, स्कूल तथा बाजार आदि सामान्य सुविधाएँ भी उपलब्ध होनी चाहिए।
  2. भौतिक विशेषताएँ : स्थल का चयन करते समय एक खुले क्षेत्र में घर का चयन करना चाहिए। घर भारी यातायात के समीप नहीं होना चाहिए। यातायात के समीप होने से वायु व ध्वनि प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य तथा अन्य गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। निचले स्थानों पर भी घर नहीं बनाना चाहिए क्योंकि वहां बाढ़ या पानी भराव का खतरा बना रहता है। ऊँचे स्थान पर घर होने से घर का परिदृश्य बेहतर नजर आता है।
  3. मृदा : मकान की नींव मजबूत होनी चाहिए क्योंकि उस पर पूरा मकान टिका होता है। मकान की नींव वहाँ की मृदा की प्रकृति पर निर्भर करती है। मृदा सतह से 2 से 5 फीट नीचे तक ठोस होनी चाहिए तभी मजबूत नींव पड़ सकती है।
  • पोली मिट्टी में बनाए गए घरों में आगामी वर्षों में समस्या आ सकती है और मिट्टी के खिसकने के कारण मकान एक ओर झुक भी सकता है।
  • रेतीली या बजली प्रकार की मिट्टी में मकान अधिक गर्म रहते हैं।
  1. स्वच्छता संबंधी आवश्यकताएँ : ऐसे खाली प्लॉट, जिनमें कूड़ा- कचरा भरा होता है। ऐसे प्लाटों में मकान के निर्माण की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसे प्लाटों में बनाए गए घरों की सतह असमान होती है और उनमें हमेशा निकासी की समस्या बनी रहती है। ऐसे स्थलों को नए सिरे से मिट्टी से भर कर उसे बाहरी सड़क के स्तर तक लाया जाना चाहिए।
  2. व्यावहारिक सुविधा : एक घर में रहने वाले वयस्कों को नौकरी पर जाना होता है और बच्चों को स्कूल या कालेज जाना होता है। अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमें अपने घर के समीप बाजार की भी आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त यात्रा करने के लिए हमें यातायात सुविधाओं तथा रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड की जरुरत पड़ती है। इसी प्रकार एक परिवार को घर के समीप अन्य व्यावहारिक सुविधाओं की भी आवश्यकता होती है जैसे डाकघर, बैंक, अस्पताल आदि। ये सुविधाएँ घर से पैदल दूरी पर ही होनी चाहिए।\

सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

प्रश्न 32. साफ़-सफाई के प्रकारों तथा सफाई के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की व्याख्या कीजिए ।

उत्तर - साफ़-सफाई के प्रकार तथा सफाई के दौरान की जाने वाली गतिविधियाँ इस प्रकार है :

दैनिक सफाई

  • फर्श पर झाडू व पोचा लगाना
  • सतहों पर झाड़न से सफाई (डस्टिंग)
  • दरियों व कालीनों की सफाई
  • प्रातः काल बिस्तर को ठीक करना
  • वस्तुओं को सलीके से रखना

साप्ताहिक सफाई

  • विभिन क्षेत्रों के फर्श की व्यापक रूप से सफाई जैसे बाथरूम, शौचालय तथा वॉश-बेसिन।
  • मकड़ी के जालों को साफ करना।
  • रसोईघर के खानों की सफाई करना।
  • दरवाजों के हैंडलों / हत्थे तथा अन्य फिटिंग की सफाई करना।
  • लकड़ी की सतहों तथा अन्य क्षेत्रों को पॉलिश करना।
  • आइनों तथा तस्वीरों की सफाई करना।

 

 

मौसमी सफाई

  • गद्दों, कुशन, तकियों, दरियों तथा कालीनों को हवा लगाने के लिए धूप में रखना।
  • परदों को धोना।
  • पूरा फर्नीचर हटाने के बाद कमरों की व्यापक सफाई करना।
  • भंडारगृह की सफाई करना।
  • लकड़ी की वस्तुओं की सफाई व पॉलिश करना व उनके मरम्मत का कार्य।

सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

What do you think?

0 Response