NIOS Class-10th Chapter wise Important Topics
गृह विज्ञान (216) | हिंदी में
Ch- 16. आय का प्रबंधन
प्रश्न 41. पारिवारिक आय को परिभाषित कीजिए। आय के विभिन्न स्रोतों की व्याख्या कीजिए ।
उत्तर - पारिवारिक आय से तात्पर्य परिवार में सभी स्रोतों से आने वाली आय है जैसे परिवार के सदस्यों का वेतन, किराया, बैंक से प्राप्त होने वाला ब्याज तथा परिवार के सदस्यों द्वारा अपने कौशल का प्रयोग करके की गई बचत।
आय के विभिन्न स्रोत हैं:
- आय नौकरी से प्राप्त वेतन हो सकती है,
- अंशकालिक कक्षाएं, घर या दुकान से किराया,
- बैंक से प्राप्त ब्याज
- शेयरों और अन्य निवेशों की बिक्री।
- यह आपके कौशल के उपयोग से कमाई या आपके घरेलू उत्पादन आदि से लाभ भी हो सकता है।
- परिवार के सदस्यों के लिए कपड़े सिलने जैसे कौशल
- अपने उपभोग के लिए घर पर सब्जियाँ उगाना
- परिवार के सदस्यों के लिए स्वेटर बुनना।
✅ सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!
Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में
प्रश्न 42. बजट से आपका क्या अभिप्राय हैं? अच्छे बजट की विशेषताएँ लिखिए ।
उत्तर - अच्छे बजट की विशेषताएँ इस प्रकार हैं :
- आय का सटीक अनुमान: अपनी आय की सटीक राशि का अनुमान लगाएँ जो व्यय के लिए उपलब्ध है। (परिवार की सकल आय और निवल आय में अंतर होता है)
- व्यय का सटीक अनुमान: व्यय का अनुमान यथा संभव सटीक होना चाहिए।
- धन का युक्तिसंगत स्तर पर सटीक आवंटन: व्ययों पर संसाधनों का अनुमान युक्तिसंगत स्तर पर सटीक होना चाहिए; परिवार को अपनी वर्तमान आवश्यकताओं और इच्छाओं का निर्धारण करने तथा भावी परिवर्तनों का अनुमान लगाने में सक्षम होना चाहिए।
उदहारण के लिए अक्टूबर नवंबर माह में त्यौहारों तथा अन्य अवसरों के लिए अतिरिक्त व्यय की आवश्यकता होती है)
- लचीलापन : कुछ वस्तुओं पर पर्याप्त मार्जिन रखकर बजट को लचीला बनाया जा सकता है। आपकी आवश्यकता के अनुसार एक वस्तु पर किए जाने वाले खर्च को दूसरी वस्तु के लिए रखा जा सकता है। उदाहरण के लिए अप्रत्याशित उच्च चिकित्सा व्ययों को पूरा करने के लिए मनोरंजन के मद से कुछ धन को लिया जा सकता है।
✅ सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!
Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में