NIOS Class 10th Home Science (216) Important Question & Answer Ch 2

Aug 01, 2025
1 Min Read
NIOS Class 10th Home Science (216) Important Question & Answer Ch 2

NIOS Class-10th Chapter wise Important Topics

गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

Ch- 2. भोजन और उसके पोषक तत्‍व

प्रश्न 4. मानव शरीर के लिए भोजन किस प्रकार महत्वपूर्ण है ? चर्चा कीजिए ।

उत्तर - भोजन हमारी भूख को तृप्त करता है तथा हमें दिन-प्रति-दिन के कार्यों के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। भोजन हमारे सामाजिक अवसरों में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। भोजन सामाजिक प्रयोजनों को भी पूरा करता है। जब हम अपने घर से दूर होते हैं तो हमें न केवल अपने घर के सदस्यों की याद आती है बल्कि घर के खाने की भी याद आती है। भोजन रोगों से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करता है तथा हमारे शरीर को रोगों से बचाने व बीमारी से बाहर निकालने में सहायक होता है। अत: भूख को शांत करने, अच्छा महसूस करने तथा विभिन्न अवसरों को मनाने के लिए हम भोजन का सेवन करते हैं। इस प्रकार भोजन, विभिन्न कार्यों को पूरा करता है।

सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

प्रश्न 5. पोषक तत्वों तथा उनके कार्यों का वर्णन कीजिए ।

उत्तर -  जिस भोजन का हम सेवन करते हैं उसमें अनेक रासायनिक तत्व होते हैं। इन रासायनिक तत्वों को “पोषक तत्व” कहते हैं। पोषक तत्व भोजन में उपस्थित वे अदृश्य घटक हैं जिनकी आवश्यकता हमें शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए होती है। इन पोषक तत्वों के विभिन्न नाम हैं तथा ये हमारे शरीर में अनेक कार्य करते हैं।

हमारे भोजन में उपस्थित सामान्य पोषक तत्व हैं:      

  • कार्बोहाईड्रेट (Carbohydrates)
  • प्रोटीन (Proteins)
  • वसा (Fats)
  • विटामिन (Vitamins)
  • खनिज (Minerals)
  • रेशे (Fibre)
  • पानी (Water)

 

 

 

प्रश्न 6. पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोगों की व्याख्या कीजिए ।

उत्तर - पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोगों को पोषण अभाव रोग (Deficiency deases) कहते हैं। यह अभाव हमारे दैनिक आहार में विशिष्ट पोषक तत्वों की कमी या अनुपस्थिति के कारण उत्पन्न होते हैं। पोषण-अभाव रोग वह स्थिति है, जो हमारे शरीर में तब उत्पन्न होती है जब हमारे दैनिक आहार में एक विशिष्ट प्रकार के पोषक तत्व की कमी लंबे समय तक रहती है।

पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोग:

  1. प्रोटीन : भोजन में लंबे समय तक प्रोटीन की अनुपस्थिति के कारण कुपोषण नामक रोग पैदा हो जाता है। यह रोग सामान्यतः 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में होता है। हमारे देश में यह रोग गरीब तथा सुविधाविहीन समुदाय के बच्चों में व्यापक रूप से देखा जा सकता है। जब बच्चे इस रोग से पीड़ित होते हैं तो उनके शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है जिसके कारण उन्हें दस्त और अन्य संक्रमणों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
  2. विटामिन – ए : विटामिन ए शरीर की बढ़ोत्तरी और विकास के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से शरीर का विकास रुक जाता है। विटामिन ए की कमी से आँख की पुतली के सफेद हिस्से में सुखापन आना शुरु हो जाता है। लंबे समय तक इसकी कमी के कारण आँख के इस हिस्से में सिकुड़न आने लगती है। यहाँ तक कि आँख के कार्निया (काले हिस्से अथवा पुतली) में भी धुँधलापन आने लगता है। ऐसी स्थिति में आँखों में अंधापन भी आ सकता है।
  3. लौह तत्व : लौह तत्व की कमी से होने वाला रोग एनीमिया हमारे देश में होने वाली दूसरी सबसे बड़ी पोषण संबंधी समस्या है। हीमोग्लोबीन के निर्माण के लिए लौह तत्व की आवश्यकता होती है। लौह तत्व के अभाव अर्थात एनीमिया रोग में खून में हीमोग्लोबीन की मात्रा कम हो जाती है, जिससे कोशिकाओं को मिलने वाली आक्सीजन की मात्रा घट जाती है। ऐसा होने पर आप हर समय आलस और थकान महसूस करने लगते हैं। इसलिए आप अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाते हैं।
  4. विटामिन - बी : इसकी कमी के कारण व्यक्ति को भूख नहीं लगती और उसे भोजन पचाने में मुश्किल होने लगती है। पहले यह रोग बेरी-बेरी नाम से जाना जाता था और यह विशेष रूप से उन स्थानों पर होता था जहाँ पॉलिश किए हुए चावल अधिक खाए जाते थे।
  5. विटामिन - सी : इसकी कमी से होने वाले रोग को स्कर्वी कहते हैं। इससे हमारे मसूड़े, दाँत, आँत और हड्डियाँ कमजोर पड़ जाती है। मसूड़े फूलने लगते हैं और उनमें से खून निकलने लगता है। घाव भी जल्दी नहीं भरते । इसका एकमात्र उपाय है भोजन में ताजे फलों और सब्जियों की मात्रा बढ़ा देना।
  6. आयोडीन : आयोडीन की कमी की वजह से कई प्रकार के रोग पैदा हो सकते हैं जैसे घेंघा, बौनापन, मानसिक विकलांगता, बहरापन आदि। इस समस्या का एकमात्र समाधान है आयोडीनयुक्त नमक का सेवन। इसी वजह से सरकार ने गैर-आयोडीनयुक्त नमक को प्रतिबंधित कर दिया है।

सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

What do you think?

0 Response