NIOS Class 10th Home Science (216) Important Question & Answer Ch 22

Aug 02, 2025
1 Min Read
NIOS Class 10th Home Science (216) Important Question & Answer Ch 22

NIOS Class-10th Chapter wise Important Topics

गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

Ch- 22. जागो, ग्राहक जागो

प्रश्न 52. उपभोक्ता कौन हैं ? उपभोक्ता के रूप में सामने आने वाली समस्याओं को बताइए ।

उत्तर - उपभोक्ता : उपभोक्ता वह व्यक्ति है जो अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वस्तुओं या सेवाओं को खरीदता या प्रयोग करता है।

उपभोक्ता के रूप में सामने आने वाली समस्याएं निम्नलिखित है :

  1. मूल्य भिन्नता : कभी-कभी दुकानदार वस्तु पर मुद्रित मूल्य से अधिक वसूलते हैं। यह मुद्रित मूल्य अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) है और इसका अर्थ है कि दुकानदार आपसे इस राशि से अधिक मूल्य नहीं वसूल सकता। एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने के संबंध में पूछे जाने पर दुकानदार अक्सर बहाने बनाने लगते हैं।
  2. नकल : कई वस्तुओं की पैकेजिंग प्रसिद्ध ब्रांडों की पैकेजिंग की नकल होती है। प्रायः ब्रांड के नाम से मिलते-जुलते नामों का प्रयोग किया जाता है ताकि उपभोक्ता को बेवकूफ बनाया जा सके। वे प्रायः प्रसिद्ध ब्रांडो की नक़ल करके अपने ब्रांडो को भी प्रसिद्ध कर देते है क्योंकि वे जानते है कि अधिकतर उपभोक्ता वस्तु की पैकेजिंग को सरसरी नजर से देखकर वस्तु खरीदता है और उस पर मुद्रित शब्दों को पढना जरुरी नहीं समझता।

उदाहरण के लिए, टूथपेस्ट के एक प्रसिद्ध ब्रांड "कोलगेट" की नकल करके "कॉलेज" टूथपेस्ट बाजार में लाना जिसमें उसके बाहर के कवर के रंग तथा डिजाइन हूबहू होते हैं।

  1. मिलावट : मिलावट का अर्थ है कि एक वस्तु में जान-बूझकर या अनजाने में निकृष्ट तत्वों को शामिल करना या उसके महत्वपूर्ण तत्वों को निकाल लेना ताकि उसकी मात्रा को बढ़ाया जा सके। लाभ में वृद्धि के लिए ऐसा किया जाता है।

उदाहरण के लिए, जो दूध सप्लाई किया जाता है उसमें अधिक क्रीम नहीं निकलती। यहाँ तक कि चावल तथा दालों में भी कंकड़ होते हैं। दालों को कृत्रिम रंगों से पॉलिश किया जाता है ताकि वे सुंदर और ताजा नजर आए।

  1. भ्रामक जानकारी या जानकारी का अभाव: अधिकतर वस्तुओं के विज्ञापन भ्रामक तथा अतियोक्तिपूर्ण (बढ़ा-चढ़ा कर बताना) होते हैं। वस्तुएँ उतनी प्रभावपूर्ण नहीं होती हैं जितना कि विज्ञापनों में दावा किया जाता है। उपभोक्ताओं को उन वस्तुओं के बारे में विस्तृत सूचना प्राप्त करने में भी समस्या होती है जिसे वे खरीदना चाहते हैं। प्रायः लेबल पर मुद्रित सूचना बहुत छोटी या अस्पष्ट होती है या स्थानीय भाषा में होती है जिसे अधिकतर लोग समझ नहीं पाते हैं।
  2. दोषपूर्ण वजन और तोल : कम नाप-तोल की समस्या सबसे व्यापक समस्या है।
  • दुकानदार पदार्थों को तोलने के लिए मानक बाटों (weights) के स्थान पर ईंट-पत्थर आदि का प्रयोग करते हैं।
  • बाटों में कई बार खाली जगह होती है या वे मुड़े हुए होते हैं। उनका वजन लिखे हुए वजन से कम होता है।
  • दुकानदार द्वारा खाद्य पदार्थों विशेषकर मिठाइयों को डिब्बे सहित तोलना।
  • कई बार मापने वाले मापकों का तला नीचे से ऊपर उठा दिया जाता है।
  • दुकानदार तराजू का प्रयोग करते समय डंडी मारते हैं, जेसे कि- तराजू के नीचे चुम्बक लगा देना।
  • दोषपूर्ण मीटर छड़ से उपभोक्ता को कम लम्बाई का कपड़ा बेचते हैं।

 

 

सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

प्रश्न 53. दिए गए मानकीकृत चिन्हों को पहचानिए। यह चिन्ह किन उत्पादों पर प्रयोग किए जाते हैं लिखिए ।

उत्तर -

  1. आईएसआई (ISI) मार्क : भारतीय मानक संस्थान आईएसआई मार्क सभी को आश्वस्त करता है कि आपका उत्पाद उपयोग के लिए सुरक्षित है।

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणन चिह्न प्राप्त कुछ वस्तुओं/उत्पादों की सूची-

  • खाद्य पदार्थ: नमक, बिस्कुट, पाउडर दूध, कॉफी, कस्टर्ड पाउडर आदि।
  • विद्युत उपकरण: विद्युत इस्त्री, पंखे, रेगूलेटर, पानी गर्म करने की रॉड, गीजर इत्यादि।
  • घरेलू उपकरण: प्रेशर कुकर, गैस का चूल्हा इत्यादि।
  1. एफपीओ मार्क : खाद्य उत्पाद ऑर्डर, एफपीओ मार्क गारंटी देता है कि उत्पाद एक स्वच्छ 'खाद्य-सुरक्षित' वातावरण में निर्मित किया गया है।
  • एफपीओ मार्क इन वस्तुओं पर लगाया जाता है: संरक्षित खाद्य पदार्थ जैसे डिब्बाबंद फल और सब्जियां, जूस, जैम, सॉस, अचार आदि।
  1. हॉल मार्क : भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रदान किए जाने वाला यह चिन्ह सोने-चाँदी के आभूषणों के लिए निर्धारित किया गया है जो इनकी शुद्धता की पहचान है।
  • हॉल मार्क इन वस्तुओं पर लगता है: हॉलमार्क एक चिह्न है जिसका उपयोग प्लैटिनम, सोना और चांदी जैसी धातुओं से बनी वस्तुओं पर किया जाता है।

प्रश्न 54. आईसीआरपीसी (ICRPC) क्या हैं ?

उत्तर - आईसीआरपीसी (ICRPC) : अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार संरक्षण परिषद् एक पंजीकृत गैर- सरकारी संस्थान (एनजीओ) है जो भारत की उपभोक्ता अदालतों में उपभोक्ताओं की शिकायतों को दायर करने के लिए पीड़ित व्यक्तियों को सहायता व मार्गदर्शन उपलब्ध कराती है।

सभी महत्वपूर्ण और सटीक टॉपिक्स तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here: गृह विज्ञान (216) | हिंदी में

What do you think?

0 Response