NIOS Class 12th Home Science (321) Chapter 15th Important Topics

Jul 28, 2025
1 Min Read
NIOS Class 12th Home Science (321) Chapter 15th Important Topics

NIOS Class 12th Important Topics

Module 3:- संसाधन प्रबंधन

HOME SCIENCE (321)

पाठ - 15 पर्यावरण प्रबंधन

पर्यावरण निम्नीकरण

हमारे आस-पास होने वाले हानिकारक परिवर्तनों को पर्यावरण निम्नीकरण कहते हैं।

पर्यावरण निम्नीकरण के कारण :

  • अनियन्त्रित जनसंख्या वृद्धि
  • तकनीकी विकास
  • दोषपूर्ण कृषि विधियां
  • अनुचित व्यक्तिगत आदतें
  • प्राकृतिक कारण

पर्यावरण निम्नीकरण के प्रभाव

  1. भूमि का निम्नीकरण

  1. वनोन्मूलन      

 

 

 

 

  1. वायु का निम्नीकरण                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                            
  • अम्ल वर्षा : वाहनों और कारखानों से निकला धुंआ हानिकारक गैस छोड़ता है जैसे सल्फर डाइ ऑक्साइड और नाइट्रोजन के ऑक्साइड आदि।
  • ओज़ोन परत में कमी : ओज़ोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाती है। रेफ्रिजरेटरों और अग्निशमन यन्त्रों में प्रयुक्त गैसें ओज़ोन परत को नष्ट करती हैं। अधिक अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा का केंसर और आँखों की समस्यायें जैसे मोतियाबिंद और अंधापन हो सकता है।
  • भू-मंडलीय ताप वृद्धि : वायु मंडल में प्राकृतिक रूप से गैसें विद्यमान रहती हैं जो और विकिरण को सोखती हैं। इन्हें ग्रीन हाऊस गैसें कहते हैं। लेकिन मानव गतिविधियों जैसे वनोन्मूलन, जंगलों की आग, ईधन के जलने आदि के कारण टनों गैसें जैसे CO, मीथेन आदि वायुमंडल मे प्रवेश पा जाती हैं। ये गैसें सौर विकिरण को सोखकर पृथ्वी के चारों ओर एक आवरण बना देती हैं जो अंतरिक्ष में सौर विकिरण को परावर्तित होने से रोक देती हैं। इसके परिणामस्वरूप वायुमंडल के ताप में वृद्धि होती है जिसको पूरे विश्व में अनुभव किया जा सकता है और जिसे भु-मंडलीय ताप वृद्धि कहा जाता है।
  1. जल का निम्नीकरण

 

 

 

इकोमार्क :  'इको' शब्द, इकोलॉजी से लिया गया है जो पौधों जानवरों, मनुष्य और पर्यावरण के परस्पर संबंध से जुड़ा है। ईकोफ्रेन्डली या पर्यावरण अनुकूल उत्पादों और प्रक्रियाओं से हमारा तात्पर्य है वे उत्पाद व प्रक्रियाएं जो पर्यावरण के लिये हानिकारक न हों। फरवरी 1991 में भारत सरकार के वन एव पर्यावरण मंत्रलय ने इकोमार्क योजना प्रारम्भ की है। इसमें मिट्टी के बर्तन के साथ ISI चिह्न लगा है। 

 

 

पर्यावरण निम्नीकरण नियन्त्रण में प्रशासन की भूमिका

आजकल लोग पर्यावरण के गिरते हालातों के गंभीर असर को समझने लगे हैं, और इसे रोकने में प्रशासन की बड़ी भूमिका है। प्रशासन द्वारा उठाए गए कुछ मुख्य कदम इस प्रकार हैं :

  • लोगों को परिवार नियोजन अपनाने को बाध्य करना।
  • कूड़े के निपटान के लिए प्रभावी व्यवस्था करना।
  • जनमानस को पर्यावरण निम्नीकरण के कारण व प्रभावों की शिक्षा देना।
  • लोगों को बायोगैस, सौर कुकर, और सौर हीटर का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना
  • प्राकृतिक खाद, फसल चक्र, और मिश्रित फसल जैसी स्वास्थ्यवर्धक कृषि विधियों को बढ़ावा देना
  • लोगों को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • वन्य जीवन को सुरक्षित रखने के लिए जंगलों में संरक्षण करना

सभी सटीक Topics पाने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here For Home Science(321) Important Topics

 

What do you think?

0 Response