NIOS Class 12th Home Science (321) Chapter 2nd Important Topics

Jul 28, 2025
1 Min Read
NIOS Class 12th Home Science (321) Chapter 2nd Important Topics

NIOS Class 12th Important Topics

Module 1:- घर प्रबंधन की कला और विज्ञान

Home Science (321)

पाठ - 2 दैनिक जीवन में नीतियाँ

नीतियाँ

नीतियाँ उन नियमों और मानकों का समूह हैं जो किसी व्यक्ति को सही, विश्वसनीय और न्यायप्रिय व्यवहार अपनाने में मार्गदर्शन करती हैं, ताकि वह घर और कार्यक्षेत्र दोनों स्थानों पर अपने नैतिक कर्तव्यों को सही ढंग से निभा सके। नीतियाँ उस आचरण को निर्धारित करती हैं जिससे व्यक्ति संतोषजनक पारिवारिक जीवन और एक अच्छे कार्यकर्ता का जीवन जी सके।

नीतियों के घटक

घर व दफ्तर में किसी भी कार्य स्थिति के तीन घटक होते हैं -

  1. कार्य : काम ही वास्तविक कार्य है जो किया जाना है।
  2. कार्यकर्ता : कार्य करने वाला वह व्यक्ति है जो कार्य करता है।
  3. कार्य स्थल : कार्यस्थल वह है जहाँ पर कार्य किया जाता है व जहाँ पर कार्य के लिये आवश्यक औज़ार व उपकरण रखे जाते हैं व उनके भंडारण के लिए आवश्यक स्थान होता है।

पारिवारिक जीवन में नीतिगत समस्याएँ :

  1. अनियमितता व समय के पाबंद न होना
  2. अशिष्ट व अभद्र व्यवहार
  3. अपर्याप्त ज्ञान व कुशलता
  4. संसाधनों का अपव्यय
  5. नियम व कानूनों का उल्लंघन
  6. अपने कार्य के प्रति असम्मान
  7. विश्वासघात

 

नीतियों की संहिता

ऐसी सूची जिसमें कुछ नियमों, मानकों और सिद्धांतों का स्पष्ट वर्णन हो, जो घर और सार्वजनिक स्थानों पर हमारे व्यवहार का मार्गदर्शन करे, नीतियों की संहिता कहलाती है।

कार्यनीतियों की संहिता :

  • कार्य और घर पर नियमित और सामयिक रहें।
  • स्वयं के लिए निर्धारित कार्य को पूरा करें व सभी प्रकार के कार्यों के प्रति आदरभाव रखें।
  • सबके प्रति शिष्ट, धैर्यवान, विनम्र और आदरपूर्ण रहें।
  • स्वयं के लिए निर्दिष्ट कार्य के लिए आवश्यक ज्ञान व कौशल को हासिल करें।
  • अपने संसाधनों का प्रबंधन और प्रयोग दक्षता से करें। संसाधनों को बर्बाद न करें।
  • अपना कर्त्तव्य करते समय पक्षपात और भेदभाव न करें। सभी को एक समान समझें।
  • अपने कार्य व संस्था के प्रति ईमानदार रहें। साथ ही, जहाँ पर आपका भ्रष्टाचार से सामना हो उसे प्रकट करें।

सभी सटीक Topics पाने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here For Home Science(321) Important Topics

What do you think?

0 Response