NIOS Class 10th Hindi (201) Oct Question paper 2024 solution

Jul 22, 2025
2 Min Read
NIOS Class 10th Hindi (201) Oct Question paper 2024 solution

NIOS Question Paper 2024 Solution

HINDI (201)

Question 20-27

20. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उत्तर के रूप में दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।

स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता दोनों का वास्तविक अर्थ एक ही है। वह अर्थ है अपना अवलंब अर्थात् आश्रय या सहारा आप बनना, किसी दूसरे पर बोझ न बनकर या निर्भर अर्थात् आश्रित न रहकर अपने आप पर निर्भर या आश्रित रहना। इस प्रकार दोनों शब्द परावलंबन या पराश्रिता त्यागकर, स्वयं परिश्रम करके, सब प्रकार के दुख-कष्ट सहकर भी अपने पैरों पर खड़े रहने की शिक्षा और प्रेरणा देने वाले शब्द हैं। संसार में परावलंबी यानि दूसरों पर आश्रित होना या निर्भर रहना एक प्रकार का पाप, सर्वाधिक हीन कर्म और आदमी के अंतः बाह्य व्यक्तित्व को एकदम हीन और बौना बनाकर रख देने वाला हुआ करता है। पराश्रित को हमेशा आश्रय देने वालों के अधीन बनकर रहना पड़ता है। उनके इशारों पर नाचने की बाध्यता और विवशता रहा करती है। उनकी अपनी इच्छा पहले तो होती ही नहीं, होने या रहने पर भी उस का कोई मूल्य और महत्व नहीं रहा करता। हर बात के लिए दूसरों का मुँह ताकना पड़ता है। इसी कारण पराधीनता को घोर पाप और निकृष्ट माना गया है। इसके विपरीत स्वाधीनता एवं स्वावलंबन को स्वर्ग का द्वार, पुण्य-कार्यों का परिणाम और सब प्रकार से श्रेष्ठ स्वीकार किया गया है।

(i) स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता - ये दोनों शब्द आपको क्या शिक्षा देते हैं?

(क) परावलंबी बनकर जीने की शिक्षा

(ख) परालंबन या पराश्रिता त्यागकर अपने पैरों पर खड़ा होना

(ग) दूसरे पर निर्भर होकर आराम से रहना

(घ) दूसरे का सहारा बनने से कतराना

उत्तर - (ख) परालंबन या पराश्रिता त्यागकर अपने पैरों पर खड़ा होना

(ii) परावलंबी जीवन मनुष्य को क्या बना देता है?

(क) हीन और बौना

(ख) सम्मानित

(ग) कर्मठ

(घ) बुद्धिजीवी

उत्तर - (क) हीन और बौना

(iii) स्वाधीनता को                       का द्वार,                       कार्यों का परिणाम माना गया है।

(क) नरक, बुरे

(ख) नगर, भले

(ग) गाँव, अच्छे

(घ) स्वर्ग, पुण्य

उत्तर - (घ) स्वर्ग, पुण्य

(iv) स्वाधीनता का विलोम शब्द है-

(क) आत्मनिर्भरता

(ख) स्वावलंबन

(ग) पराधीनता

(घ) निकृष्टता

उत्तर - (ग) पराधीनता

21. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के रूप में दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। (किन्हीं दो)

(i)  'यश' का सही विलोम शब्द है -

(क) अपयश

(ख) कुयश

(ग) सुयश

(घ) यशहीन

उत्तर - (क) अपयश

(ii) छात्रों के रहने का स्थान                       कहलाता है।

(क) कारावास

(ख) छात्रावास

(ग) दूतावास

(घ) निवास

उत्तर - (ख) छात्रावास

(iii) माता, नयन, दुकान, खिड़की में से देशज शब्द है –

उत्तर - खिड़की

(iv) डिबिया, साँप, जहाज़, पवन में से फ़ारसी शब्द है -

उत्तर - जहाज़

 

 

सभी सटीक Question & Answer पाने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here For HINDI Q. 01-19

Click Here For HINDI Q. 28-29

Click Here For HINDI Q. 30-37

22. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के रूप में दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।

(i) 'राजपुरुष' समस्तपद                       समास का उदाहरण है।

(क) तत्पुरुष

(ख) बहुब्रीही

(ग) कर्मधारय

(घ) द्वंद्व

उत्तर - (क) तत्पुरुष

अथवा

(ii) 'लंबा है उदर जिसका' विग्रह का समस्तपद है                       ।

(क) लंबू

(ख) लंबाई

(ग) लंबोदर

(घ) लंबीदर

उत्तर - (ग) लंबोदर

23. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।

(i) महाशय का संधि विच्छेद                       है।

(ii) परोपकार का संधि विच्छेद                       है।

(iii) तथा + एव की संधि                       है।

(iv) सु + आगत की संधि                       होगी।

उत्तर - (i) महा + आशय

(ii) पर + उपकार

(iii)  तथैव

(iv) स्वागत

24. निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।

(i) परिक्रमा शब्द में                       उपसर्ग है।

(ii) विश्राम शब्द में                       उपसर्ग है।

(iii) सजीला शब्द में                       प्रत्यय का प्रयोग किया गया है।

(iv) लेखक शब्द में                       प्रत्यय का प्रयोग किया गया है।

उत्तर - (i) परिक्रमा शब्द में 'परि-' उपसर्ग है।

(ii) विश्राम शब्द में 'वि-' उपसर्ग है।

(iii) सजीला शब्द में '-ईला' प्रत्यय का प्रयोग किया गया है।

(iv) लेखक शब्द में '-' प्रत्यय का प्रयोग किया गया है।

25. (i) निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य है -

(क) महात्मा गाँधी ने कहा कि गाय करूणा की कविता है।

(ख) मैंने गौरा को देखा और उसे पालने का निश्चय किया।

(ग) अध्यापक चाहते हैं कि उनके शिष्य अच्छे बनें।

(घ) मैंने एक बहुत सुंदर चिड़िया देखी।

उत्तर - (ख) मैंने गौरा को देखा और उसे पालने का निश्चय किया।

अथवा

 

(ii) निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य है -

(क) जब वह मुंबई गया तब उसने वहाँ नया व्यापार शुरू किया।

(ख) वह दो दिन गाँव में रहकर सबका प्रिय हो गया।

(ग) संतोषी व्यक्ति जंगल में भी खुश रहते हैं।

(घ) अतिथि आए और कार्यक्रम शुरू हो गया।

उत्तर - (क) जब वह मुंबई गया तब उसने वहाँ नया व्यापार शुरू किया।

26. निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य है-

(i) (क) मैंने अख़बार पढ़ी।

(ख) मैंने अख़बार पढूँगी।

(ग) मैंने अख़बार पढ़ा।

(घ) मैंने अख़बार पढ़ेंगा।

उत्तर - (ग) मैंने अख़बार पढ़ा।

अथवा

(ii) (क) यहाँ भैंस का ताज़ा दूध मिलता है।

(ख) यहाँ ताज़ा भैंस का दूध मिलता है।

(ग) यहाँ दूध मिलता है ताज़ा भैंस का।

(घ) यहाँ भैंस का ताज़ी दूध मिलता है।

उत्तर - (क) यहाँ भैंस का ताज़ा दूध मिलता है।

27. (i) 'फूला न समाना' मुहावरे से आशय है-

(क) वज़न बढ़ जाना

(ख) अत्यंत प्रसन्न होना

(ग) अत्यंत निराश होना

(घ) अत्यंत मोटा हो जाना

उत्तर - (ख) अत्यंत प्रसन्न होना

अथवा

(ii) रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरा चुनकर कीजिए।

अपने मेहमानों के स्वागत में                       हम भारतीयों की संस्कृति में है।

(क) पापड़ बेलना

(ख) नाक-भौं चढ़ाना

(ग) पलकें बिछाना

(घ) जोड़-तोड़ करना

उत्तर - (ग) पलकें बिछाना

सभी सटीक Question & Answer पाने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here For HINDI Q. 01-19

Click Here For HINDI Q. 28-29

Click Here For HINDI Q. 30-37

What do you think?

0 Response