Welcome to MVS Blog
NIOS Question Paper 2024 Solution
हिंदी (201)
Question 1-19
1. निम्नलिखित प्रश्नों के रिक्त स्थान भरिए और अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
(i) मनुष्य के बारे में अपनी बात को अधिक स्पष्ट करने के लिए कबीर ने सोने के का उदाहरण दिया हैं।
अथवा
(ii) आज़ादी कविता के अनुसार आज़ादी का संबंध श्रम, और बलिदान से है।
उत्तर - (i) कलश
(ii) त्याग
2. (i) चंद्रगहना से लौटती बेर कविता में शोषक वर्ग का प्रतीक कौन है ?
(क) चिड़िया
(ख) बगुला
(ग) मछली
(घ) पत्थर
उत्तर - (ख) बगुला
अथवा
(ii) बूढ़ी पृथ्वी का दुख कविता के आधार पर सही मिलान वाला विकल्प चुनें -
(क) पृथ्वी - जवान
(ख) पेड़ - खुश
(ग) वातावरण - प्रदूषित
(घ) नदी - साफ़-सुथरी
उत्तर - (ग) वातावरण - प्रदूषित
3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के रिक्त स्थान एक शब्द या वाक्यांश से भरिए और अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए -
(i) आह्वान कविता के अनुसार भारत में अनेक धर्मों- के लोग रहते हैं।
(ii) रहीम के अनुसार अनुकूल अवसर मिलते ही विद्वान को फिर ज्ञान और - की बातें कहनी चाहिए।
(iii) आज़ादी केवल राजनीतिक नहीं होती, इसके अनेक और हैं।
(iv) बूढ़ी पृथ्वी का दुख कविता में पेड़ों के हज़ारों हज़ार हाथों के हिलने से अभिप्राय है _____________।
उत्तर - (i) जातियों और संप्रदायों
(ii) मानव-कल्याण
(iii) संदर्भ और अर्थ
(iv) पेड़ कुल्हाड़ी की चोट की आशंका से भयभीत होकर बचाव के लिए पुकार रहे है।
4. निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों के रिक्त स्थानों को भरिए और अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए-
(i) 'चंद्रगहना से लौटती बेर' कविता में प्रकृति के रूप में आँचल की प्रदान कर रही है।
(ii) आह्वान कविता के अनुसार कर्मरूपी के बिना भाग्यरूपी नहीं जल सकता।
(iii) आज़ादी कविता में दर्जी ने अपने अनुभवों के आधार पर बताया कि और , आवश्यकताओं की पूर्ति ही आज़ादी है।
उत्तर - (i) 'चंद्रगहना से लौटती बेर' कविता में प्रकृति माँ के रूप में आँचल की छाँह प्रदान कर रही है।
(ii) आह्वान कविता के अनुसार कर्मरूपी तेल के बिना भाग्यरूपी दीपक नहीं जल सकता।
(iii) आज़ादी कविता में दर्जी ने अपने अनुभवों के आधार पर बताया कि मूलभूत और अनिवार्य आवश्यकताओं की पूर्ति ही आज़ादी है।
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के रिक्त स्थान एक शब्द या वाक्यांश से भरकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए -
(i) कवि वृंद के अनुसार निरंतर अभ्यास करने से मूर्ख व्यक्ति भी और बन जाता है।
(ii) कविता में सरसों को सयानी लड़की बनाकर प्रस्तुत करने में अलंकार है।
(iii) 'आह्वान' कविता की भाषा और उद्बोधनपरक है जिससे देशवासियों को अंधकार और से जूझने की प्रेरणा मिलती है।
उत्तर - (i) कवि वृंद के अनुसार निरंतर अभ्यास करने से मूर्ख व्यक्ति भी चतुर और ज्ञानवान बन जाता है।
(ii) चंद्रगहना से लौटती बेर कविता में सरसों को सयानी लड़की बनाकर प्रस्तुत करने में मानवीकरण अलंकार है।
(iii) 'आह्वान' कविता की भाषा ओजपूर्ण और उद्बोधनपरक है जिससे देशवासियों को अंधकार और निराशा से जूझने की प्रेरणा मिलती है।
6. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उत्तर के रूप में दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
देखो प्रिय, विशाल विश्व को आँख उठाकर देखो,
अनुभव करो हृदय से यह अनुपम सुषमाकर देखो।
यह सामने अथाह प्रेम का सागर लहराता है,
कूद पडूँ तैरूँ इसमें, ऐसा जी में आता है।।
रत्नाकर गर्जन करता है मलयानिल बहता है,
हरदम यह हौसला हृदय में प्रिये! भरा रहता है।
इस विशाल, विस्तृत, महिमामय रत्नाकर के घर के,
कोने-कोने में लहरों पर बैठ फिरूँ जी भर के।।
निकल रहा है जलनिधि-तल पर दिनकर-बिंब अधूरा,
कमला के कंचन-मंदिर का मानो कांत-कँगूरा।
लाने को निज पुण्यभूमि पर लक्ष्मी की असवारी,
रत्नाकर ने निर्मित कर दी स्वर्ण-सड़क अति प्यारी।।
(i) कवि अपनी प्रिय से किसे देखने को कह रहा है ?
(क) हृदय की सुंदरता को
(ख) विशाल विश्व को
(ग) समुद्र को
(घ) मंदिर को
उत्तर - (ख) विशाल विश्व को
(ii) कवि के हृदय में क्या हौसला भरा रहता है ?
(क) लहरों पर बैठकर सागर के कोने-कोने में घूमने का
(ख) लहरों पर बैठकर दुनिया के कोने-कोने में घूमने का
(ग) लहरों के साथ गर्जना करने का
(घ) लहरों के साथ ऊपर-नीचे उठने और गिरने का
उत्तर - (क) लहरों पर बैठकर सागर के कोने-कोने में घूमने का
(iii) कवि ने उगते हुए सूर्य की कल्पना किस रूप में की है ?
(क) लक्ष्मी के मंदिर के चमकते हुए शंख के रूप में
(ख) लक्ष्मी के मंदिर के चमकते अधूरे बिंब के रूप में
(ग) लक्ष्मी के सोने से बने मंदिर के चमकते गुंबद के रूप में
(घ) लक्ष्मी के शीशे के मंदिर के चमकते हुए गुंबद के रूप में
उत्तर - (ख) लक्ष्मी के मंदिर के चमकते अधूरे बिंब के रूप में
(iv) 'कमला के कंचन' और 'स्वर्ण-सड़क' में अलंकार है।
(क) उपमा
(ख) यमक
(ग) उत्प्रेक्षा
(घ) अनुप्रास
उत्तर - (घ) अनुप्रास अलंकार
7. सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
(i) बहादुर घर छोड़कर जाते हुए भी अपने क्या होने का सबूत दे जाता है ?
(क) दोषी
(ख) घमंडी
(ग) निर्दोष
(घ) चोर
उत्तर - (ग) निर्दोष
अथवा
(ii) 'नाखून क्यों बढ़ते हैं' पाठ में बुरी प्रवृत्तियों के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया है ?
(क) पशुता
(ख) मानवता
(ग) अहंकार
(घ) शत्रुता
उत्तर - (क) पशुता
8. सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर रिक्त स्थान भरिए और अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
(i) इन्ट्रो के बाद समाचार थोड़े विस्तार से दिया जाता है इसे ही समाचार या घटना का , कहते हैं।
(क) मेन हेडिंग
(ख) बाइ लाइन
(ग) संपादकीय
(घ) ब्यौरा
उत्तर - (घ) ब्यौरा
अथवा
(ii) 'सुखी राजकुमार' कहानी में गौरैया बार-बार किस देश में जाने का जिक्र करती है ?
(क) चीन
(ख) मिस्त्र
(ग) जर्मनी
(घ) लंदन
उत्तर - (ख) मिस्त्र
✅ सभी सटीक Question & Answer पाने के लिए यहाँ क्लिक करें!
9. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के रूप में दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए -
(i) अंधेर नगरी और चौपट राजा की कल्पना का कारण क्या है ?
(क) ब्रिटिश शासन की न्यायप्रियता को उभारने का दृष्टिकोण
(ख) दर्शकों के लिए हास्य-रस का वातावरण बनाने का प्रयास
(ग) ब्रिटिश शासन की सीधे तौर पर आलोचना न कर पाने की स्थिति
(घ) इतिहास के प्रसंगों की नई व्याख्या प्रस्तुत करने का उपाय
उत्तर - (ग) ब्रिटिश शासन की सीधे तौर पर आलोचना न कर पाने की स्थिति
अथवा
(ii) 'शतरंज के खिलाड़ी' पाठ के आधार पर बताइए कि वाजिद अली शाह के बंदी बनाए जाने का मिरज़ा और मीर को कोई मलाल नहीं था क्योंकि -
(क) वे उससे ईर्ष्या करते थे।
(ख) शतरंज का बादशाह अधिक महत्त्वपूर्ण था।
(ग) उन्हें अंग्रेज़ी फौज से डर लगता था।
(घ) वे अंग्रेज़ों के समर्थक थे।
उत्तर - (ख) शतरंज का बादशाह अधिक महत्त्वपूर्ण था।
सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए -
10. 'सुखी राजकुमार' कहानी में बहुत ठंड होने (पड़ने) पर भी गौरैया को ठंड न लगने का कारण यह बताया कि ।
(क) वह बीमार है।
(ख) उसने आज एक भलाई की है।
(ग) वह झूठ बोल रही है।
(घ) वह राजकुमार को परेशान नहीं करना चाहती।
उत्तर - (ख) उसने आज एक भलाई की है।
अथवा
'शतरंज के खिलाड़ी' कहानी के अनुसार शासक निकम्मा होने पर देश का क्या हाल हो जाता है?
(क) देश खुशहाल हो जाता है।
(ख) देश विकास की ओर अग्रसर होता है।
(ग) देश भोग विलासी और कामचोर हो जाता है।
(घ) देश सुरक्षित हो जाता है।
उत्तर - (ग) देश भोग विलासी और कामचोर हो जाता है।
11. (i) जो पत्र किसी एक कार्यालय द्वारा किसी अन्य कार्यालय को भेजे जाते हैं उसे कहते हैं -
(क) व्यक्तिगत पत्र
(ख) कार्यालयी पत्र
(ग) अनौपचारिक पत्र
(घ) प्रार्थना पत्र
उत्तर - (ख) कार्यालयी पत्र
अथवा
(ii) दूरदर्शन में भी समय की पाबंदी होती है इसलिए उन्हें जरूरत पड़ती है -
(क) सार लेखन
(ख) निबंध लेखन
(ग) पत्र लेखन
(घ) कहानी लेखन
उत्तर - (क) सार लेखन
12. निम्नलिखित प्रश्नों के रिक्त स्थान एक शब्द या वाक्यांश से भरिए और अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
(i) "मगर आपने उन्हें सिर चढ़ा रखा है, यह मुनासिब नहीं है।" इस वाक्य में प्रयुक्त मुहावरे का अर्थ है ।
(क) हाँ में हाँ मिलाना
(ख) दिमाग खराब करना
(ग) सिर पर बैठा लेना
(घ) बहुत लाड़ प्यार से बिगाड़ देना
उत्तर - (घ) बहुत लाड़ प्यार से बिगाड़ देना
अथवा
(ii) ऐसी नगरी जहाँ तानाशाह की सत्ता है, न्याय का आडंबर होता है ऐसी नगरी को कहते हैं -
(क) सुंदर नगरी
(ख) अंधेर नगरी
(ग) जीवंत नगरी
(घ) खुशहाल नगरी
उत्तर - (ख) अंधेर नगरी
13. (i) फ़ीचर में किसका होना अनिवार्य होता है ?
उत्तर - रोचकता
अथवा
(ii) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का प्रयोग अभिव्यक्ति में लाने के लिए किया जाता है।
उत्तर - प्रभावशीलता
14. निम्नलिखित में से किन्हीं 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(i) सुखी राजकुमार ने कहा, "मेरे पैर तो इस से जड़े हैं और मैं चल नहीं सकता।"
(ii) शतरंज के खिलाड़ी कहानी के लेखक हैं।
(iii) बहादुर कहानी में वाचक कई बार पड़ोसियों को सुना चुका था कि जिसके पास है, वही आजकल नौकर रख सकता है।
(iv) अंधेर नगरी में राजा के अधिकारी और मूर्ख हैं।
उत्तर - (i) स्तंभ
(ii) मुंशी प्रेमचंद
(iii) कलेजा
(iv) चापलूस
15. निम्नलिखित संवाद किस पात्र के हैं ? किन्हीं दो की पहचान कीजिए और उनके नाम लिखिए।
(i) "मनुष्य की मनुष्यता यही है कि वह दुख-सुख को सहानुभूति के साथ देखता है।"
उत्तर - गौतम द्वारा (नाखून क्यों बढ़ते हैं?)
(ii) "रानी रूठेंगी, अपना सुहाग लेंगी।"
उत्तर - बेगम द्वारा। (शतरंज के खिलाड़ी)
(iii) "बिल्कुल! बिल्कुल पत्थर का भिखारी!"
उत्तर - सदस्यों द्वारा। (सुखी राजकुमार)
(iv) "बहादुर, आकर नाशता क्यों नहीं कर लेते?"
उत्तर - निर्मला द्वारा। (बहादुर)
16. नीचे दिए गए कथनों में से किन्हीं दो कथनों को उत्तर-पुस्तिका में लिखिए और बताइए कि वे सही हैं या गलत।
(i) बहादुर कहानी के वाचक में मध्यवर्गीय व्यक्ति के गुण और दोष दोनों मिलेंगे।
उत्तर - सही
(ii) समाचार संवाददाता के विचारों पर आधारित होते हैं।
उत्तर - नहीं
(iii) 'नाखून क्यों बढ़ते हैं' पाठ के अनुसार अच्छी तरह सोच समझकर, परखकर हमें किसी वस्तु या पद्धति को अपनाना चाहिए।
उत्तर - सही
(iv) अंधेर नगरी के राजा बहुत न्यायप्रिय हैं।
उत्तर - नहीं
17. सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(i) संयम एवं दूसरों के के प्रति होना ही मनुष्य को पशु से श्रेष्ठ बनाता है।
(क) धन, लालची
(ख) दुख-सुख, संवेदनशील
(ग) सुख, असंवेदनशील
(घ) दुख, प्रसन्न
उत्तर - दुख-सुख, संवेदनशील
अथवा
(ii) निबंध में होनी चाहिए, वाक्य छोटे तथा होने चाहिए।
(क) क्रमबद्धता, प्रभावशाली
(ख) कल्पना, बड़े
(ग) आत्मीयता, अशुद्ध
(घ) सूचना, अप्रभावशाली
उत्तर - (क) क्रमबद्धता, प्रभावशाली
18. नीचे दिए गए पाठों और पात्रों के दो सही युग्म चुनिए और अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
पाठ का नाम | पात्र का नाम |
(i) अंधेर नगरी | बेगम |
(ii) सुखी राजकुमार | निर्मला |
(iii) शतरंज के खिलाड़ी | महंत |
(iv) बहादुर | मेयर |
उत्तर -
पाठ का नाम | पात्र का नाम |
(i) अंधेर नगरी | महंत |
(ii) सुखी राजकुमार | मेयर |
(iii) शतरंज के खिलाड़ी | बेगम |
(iv) बहादुर | निर्मला |
19. निम्नलिखित में से किन्हीं दो रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(i) अखबारों की आय का प्रमुख साधन होते हैं।
(ii) 'नाखून क्यों बढ़ते हैं' पाठ के अनुसार पुराने का सब समय वांछनीय ही नहीं होता।
(iii) बहादुर की माँ बड़ी थी।
(iv) शतरंज के खिलाड़ी कहानी के अनुसार लखनऊ के रंग में डुबा हुआ था।
उत्तर - (i) विज्ञापन
(ii) मोह
(iii) गुस्सैल
(iv) विलासिता
✅ अब सभी सटीक Question & Answer पाने के लिए यहाँ क्लिक करें!
0 Response