NIOS Question Paper OCT 2024 SET B
गृह विज्ञान (216) - खण्ड 'ब' (Section B) | हिंदी में
Question 32-40
32. आपकी बहन घर के काम करते-करते थक जाती है। कोई दो अनावश्यक घरेलू गतिविधियाँ पहचानिए जिन्हें वह टाल सकती है। उसे प्रत्येक का एक विकल्प सुझाइए।
उत्तर - दो अनावश्यक घरेलू गतिविधियाँ व उनके विकल्प :
1) अत्यधिक सफाई : घर के हर कोने की सफाई बार-बार करना, जैसे कि रोज़ फर्नीचर की धूल पोंछना या छोटी-छोटी चीज़ों को बार-बार सफाई करना।
- विकल्प : सफाई का काम सप्ताह में एक बार पूरा करना और रोज़ केवल ज़रूरी जगहों (जैसे किचन, बाथरूम) की सफाई करना।
2) अत्यधिक कपड़े धोना : कपड़े हर दिन धोना, चाहे कपड़े कम ही गंदे हों।
- विकल्प : कपड़े धोने का काम सप्ताह में दो या तीन बार किया जा सकता है, जिससे रोज़ाना कपड़े धोने की आवश्यकता नहीं रहेगी और समय की बचत होगी।
अथवा
आपकी माँ को घर के काम से आराम करने का समय नहीं मिलता। उन्हें अपनी ऊर्जा बचाने के लिए कोई छः तरीके सुझाइए।
उत्तर - : ऊर्जा बचाने के लिए छः तरीके निम्नलिखित है :
- घर के सभी कार्यों को मिल-जुलकर करना, जैसे- सफाई, बर्तन धोना और खाना बनाना।
- वाशिंग मशीन, वैक्यूम क्लीनर जैसे श्रम बचाऊ उपकरणों का प्रयोग करें, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत हो।
- लगातार काम करते रहने की बजाय, बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें। इससे शरीर को आराम मिलेगा और फिर से काम करने में मदद मिलेगी।
- रसोईघर में खाना बनाते समय आवश्यक वस्तुओं व उपकरणों को अपने समीप रखें ताकि किसी भी चीज के लिए बार-बार इधर-उधर न जाना पड़े।
- घर के कार्यो को करने में उचित मुद्रा अपनाएं, जैसे- लंबे हत्थे वाले झाडू का प्रयोग करे, तो वह बिना झुके हुए तथा अधिक दूरी तक झाडू लगा सकती है।
- सबसे ज़रूरी काम पहले करें तथा हफ्ते के दिनों के हिसाब से कार्यों को बाँटें, जैसे एक दिन में झाड़ू-पोंछा, दूसरे दिन कपड़े धोना इत्यादि।
✅ सभी सटीक Question & Answer पाने के लिए यहाँ क्लिक करें!
Click Here For Home Science Q. 01-20
Click Here For Home Science Q. 21-31
Click Here For Home Science Q. 41-47
33. जानकारी का अभाव उपभोक्ताओं की प्रमुख समस्याओं में से एक है। इसके कोई चार उदाहरण दीजिए।
उत्तर - जानकारी का अभाव उपभोक्ताओं की प्रमुख समस्याओं में से एक है। इसके चार उदाहरण कुछ इस प्रकार है :
- मूल्य भिन्नता : कभी-कभी दुकानदार वस्तु पर मुद्रित मूल्य से अधिक वसूलते हैं। लेकिन दुकानदार एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) से अधिक मूल्य नहीं वसूल सकते।
- नकल : कई वस्तुओं की पैकेजिंग प्रसिद्ध ब्रांडों की पैकेजिंग की नकल होती है। प्रायः ब्रांड के नाम से मिलते-जुलते नामों का प्रयोग किया जाता है ताकि उपभोक्ता को बेवकूफ बनाया जा सके।
उदाहरण के लिए, टूथपेस्ट के एक प्रसिद्ध ब्रांड "कोलगेट" की नकल करके "कॉलेज" टूथपेस्ट बाजार में लाना जिसमें उसके बाहर के कवर के रंग तथा डिजाइन हूबहू होते हैं।
- भ्रामक जानकारी या जानकारी का अभाव : अधिकतर वस्तुओं के विज्ञापन भ्रामक तथा अतियोक्तिपूर्ण (बढ़ा-चढ़ाकर बताना) होते हैं। वस्तुएँ उतनी प्रभावपूर्ण नहीं होती हैं जितना कि विज्ञापनों में दावा किया जाता है।
- मानकीकृत वस्तुओं की कमी : बाजार में कम गुणवत्ता वाली वस्तुओं की भरमार है। क्या आपने कभी सोचा है कि दुकानदार इन कम गुणवत्ता वाली वस्तुओं को बेहतर क्यों बताते हैं और इनकी गारंटी देने को भी तैयार रहते हैं क्योंकि उन्हें इन कम गुणवत्ता वाली वस्तुओं पर मानक वस्तुओं की तुलना में अधिक कमीशन प्राप्त होता है।
अथवा
पैकेज किन चार तरीकों से उपभोक्ताओं की मदद करते हैं?
उत्तर - पैकेज निम्न चार तरीकों से उपभोक्ताओं की मदद करते हैं :
- सुरक्षा : पैकेजिंग उत्पाद को परिवहन, भंडारण और उपयोग के दौरान होने वाले नुकसान से बचाती है।उदाहरण के लिए, खाद्य पदार्थों को दूषित होने से बचाने के लिए पैकेजिंग का उपयोग किया जाता है।
- सुविधा : पैकेजिंग उत्पाद को ले जाने, उपयोग करने और स्टोर करने में आसान बनाती है।उदाहरण के लिए, छोटे डिब्बे या पाउच में पैक किए गए खाद्य पदार्थ आसानी से यात्रा के लिए ले जाए जा सकते हैं।
- जानकारी प्रदान करना : पैकेजिंग पर उत्पाद के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे कि सामग्री, उपयोग निर्देश, और चेतावनी होती है।यह जानकारी उपभोक्ताओं को सही उत्पाद चुनने और उपयोग करने में मदद करती है।
- आकर्षण बढ़ाना : आकर्षक पैकेजिंग उपभोक्ताओं को उत्पाद खरीदने के लिए आकर्षित करती है।अच्छी तरह से डिज़ाइन की गई पैकेजिंग ब्रांड की पहचान को मजबूत करती है और उत्पाद को प्रतिस्पर्धियों से अलग दिखाती है।
34. किन्हीं चार अर्ध-नाशवान खाद्य पदार्थों के नाम बताइए।
उत्तर - :चार अर्ध-नाशवान खाद्य पदार्थों के नाम :
- अंडे
- आलू
- प्याज
- बिस्कुट तथा केक।
अथवा
किन्हीं चार गैर-नाशवान खाद्य पदार्थों के नाम बताइए।
उत्तर - :चार गैर-नाशवान खाद्य पदार्थों के नाम :
- साबुत अनाज व दालें
- सूखे फल
- तेलीय बीज
- चीनी तथा गुड़।
35. घर पर रेशम के कपड़े धोते समय आप कौन सी चार सावधानियाँ अपनाएंगे?
उत्तर - घर पर रेशम के कपड़े धोते समय हम निम्न चार सावधानियाँ अपनाएंगे :
- रेशमी कपड़ों पर गुनगुने या ठंडे पानी में एक अच्छे हल्के साबुन का प्रयोग करें तथा इन्हें धोते समय हल्का दबाव डालें व हल्के हाथों से रगड़ें। इन कपड़ों को भिगोकर नहीं रखना चाहिए।
- साबुन को पूरी तरह से निकालने के लिए अच्छी तरही से खंगाल लें।
- इनमें माँड लगाएँ (गम अरेबिक) तथा छाँव में सूखने के लिए टांग दें।
- जब कपड़े हल्के सूख जाएँ और उनमें कुछ नमी रह जाए तो हल्की गर्म इस्त्री से प्रेस करें, क्योंकि सूखे हुए रेशमी कपड़ों में पानी का छिड़काव करने से दाग पड़ जाते हैं।
36. मूल्यों और नैतिकता की कमी के कारण अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। समाज पर इसके चार अन्य प्रभाव क्या हैं?
उत्तर - समाज पर मूल्यों और नैतिकता की कमी के चार अन्य प्रभाव :
- असंतुलन - जब समाज में नैतिकता को महत्व नहीं दिया जाता और केवल व्यक्तिगत लाभ की सोच हावी होती है, तो सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में असंतुलन उत्पन्न होता है। यह असंतुलन अपराध, भ्रष्टाचार, और सामाजिक विघटन जैसे नतीजों को जन्म देता है।
- अव्यवस्था - अव्यवस्था से समाज में असुरक्षा का माहौल बनता है। लोग एक-दूसरे से डरने लगते हैं और विश्वास की कमी होती है।
- अनाचार - अनाचार से बुराई, जैसे भ्रष्टाचार, अपराध, और हिंसा को बढ़ावा मिलता है, जिससे समाज की नैतिक स्थिति और भी कमजोर होती है।
- आर्थिक असंतुलन - जब लोग नैतिकता से दूर होते हैं, तो भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी बढ़ती है, जिससे आर्थिक असंतुलन और असमानता फैलती है।
37. श्री शर्मा प्रति माह रु. 25,000 कमाते हैं। वे दिल्ली में तीन बेडरूम वाले किराए के मकान में रहते हैं। परिवहन और घरेलू बिलों पर अपने मासिक खर्च को रिकॉर्ड करने के लिए एक प्रारूप बनाने में उनकी मदद कीजिए।
उत्तर - श्री शर्मा के मासिक खर्चों को रिकॉर्ड करने के लिए हम एक सरल और व्यवस्थित प्रारूप बना सकते हैं, जिसमें उनके प्रमुख खर्चे (जैसे किराया, परिवहन, घरेलू बिल आदि) शामिल हों। यह प्रारूप उन्हें अपने खर्चों का ट्रैक रखने में मदद करेगा।
_मासिक खर्चों का प्रारूप :
खर्च का नाम
|
राशि (रु.)
|
टिप्पणियाँ
|
1. किराया (रेंट)
|
₹ 12,000
|
3 बेडरूम वाले किराए के मकान का किराया
|
2. बिजली का बिल
|
₹ 1,500
|
मासिक बिजली बिल
|
3. पानी का बिल
|
₹ 500
|
मासिक पानी का बिल
|
4. गैस सिलेंडर/पैट्रोल
|
₹ 1,000
|
घरेलू गैस या परिवहन के लिए खर्च
|
5. परिवहन खर्च (ऑटो, कैब, पेट्रोल)
|
₹ 2,000
|
ऑफिस आने-जाने के लिए परिवहन का खर्च
|
6. मोबाइल बिल
|
₹ 600
|
मोबाइल सेवा का बिल
|
7.किराने का सामान
|
₹ 4,000
|
रोजमर्रा के खाद्य और घरेलू सामान का खर्च
|
8. मनोरंजन/आउटिंग खर्च
|
₹ 1,000
|
फिल्म, रेस्टोरेंट, या अन्य मनोरंजन पर खर्च
|
9. अन्य खर्च
|
₹ 2,400
|
अन्य खर्च (जैसे मेडिकल, शिक्षा, आदि)
|
कुल मासिक खर्च : ₹ 25,000
इस प्रारूप को भरने से श्री शर्मा को अपने मासिक खर्चों का साफ और विस्तृत आंकड़ा मिलेगा, जिससे वह बजट तैयार कर सकेंगे और अपने खर्चों पर नियंत्रण पा सकेंगे। वे हर महीने इस प्रारूप का उपयोग कर सकते हैं, और किसी भी परिवर्तन या अनावश्यक खर्चों को पहचान सकते हैं।
38. अपनी भाभी को गर्भावस्था के दौरान उनके बढ़ते भ्रूण को प्रभावित करने वाले किन्हीं चार कारकों से अवगत कराइए।
उत्तर - गर्भावस्था के दौरान उनके बढ़ते भ्रूण को प्रभावित करने वाले कारक :
- माँ की भावात्मक स्थिति : मानसिक तनाव, उत्तेजना, निराशा, भय या दुःख की भावनाएँ भ्रूण के विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं, जिससे जन्म के बाद शिशु में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
- माँ का आहार : माँ को पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए, जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, खनिज, और कार्बोहाइड्रेट। उचित पोषण की कमी से शिशु कमजोर हो सकता है और संक्रमणों से प्रभावित हो सकता है।
- माँ द्वारा दवाइयों का सेवन : गर्भावस्था के दौरान बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का सेवन भ्रूण के विकास के लिए हानिकारक हो सकता है। एक्स-रे से भी बचना चाहिए।
- नशीले पदार्थ, शराब, धूम्रपान : सिगरेट, शराब, और नशीली दवाओं का सेवन भ्रूण की रक्तनलिकाओं के माध्यम से उसे गंभीर नुकसान पहुँचा सकता है।
39. जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने के लिए कोई चार तरीके सुझाइए।
उत्तर - :जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने के लिए चार तरीके इस प्रकार है :
- प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए जैसे घूमना, योग करना,साइकिल चलाना आदि।
- लिफ्ट या स्वचालित सीढ़ियों के स्थान पर सीढ़ियों का प्रयोग करें।
- भोजन के सही समय पर संतुलित आहार लें।
- सम्पूर्ण अनाज जैसे सीरियल (गेहूँ का आटा), ज्वार, बाजरा का सेवन करें और परिष्कृत भोजन जैसे मैदा आदि से बचें।
अथवा
घर पर बीमारों की देखभाल के लिए कोई चार सुझाव दीजिए।
उत्तर - :घर पर बीमारों की देखभाल के लिए चार सुझाव :
1) रोग की तीव्रता बढ़ने की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल चिकित्सक से सलाह लें।
2) चिकित्सक की सलाह पर अमल करें, वह जो भी दवाई दे उसे समय पर लें।
3) रोगी को चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपयुक्त एवं संतुलित आहार दें।
4) इस बात का ध्यान रखें कि रोगी पर्याप्त आराम कर रहा है।
40. किसी परिवार द्वारा मौसमी रूप से की जाने वाली किन्हीं चार घरेलू गतिविधियों की पहचान करें।
उत्तर - :किसी परिवार द्वारा मौसमी रूप से की जाने वाली चार घरेलू गतिविधियाँ निम्न है :
- गद्दों, कुशन, तकियों, दरियों तथा कालीनों को हवा लगाने के लिए धूप में रखना।
- पूरा फर्नीचर हटाने के बाद कमरों की व्यापक सफाई करना।
- भंडारगृह की सफाई करना व परदों को धोना।
- लकड़ी की वस्तुओं की सफाई व पॉलिश करना व उनके मरम्मत का कार्य।
✅ सभी सटीक Question & Answer पाने के लिए यहाँ क्लिक करें!
Click Here For Home Science Q. 01-20
Click Here For Home Science Q. 21-31
Click Here For Home Science Q. 41-47