Welcome to MVS Blog
NIOS Question Paper Oct 2024 SET B
HINDI (301)
Question 1-22
सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
1. अच्छे पत्र का गुण नहीं है :
(क) संक्षिप्तता (ख) प्रभावशीलता
(ग) सरलता (घ) क्लिष्टता
उत्तर - (घ) क्लिष्टता
2. टिप्पण पर सहायक किस ओर हस्ताक्षर करता है?
(क) बाईं ओर (ख) दाईं ओर
(ग) मध्य में (घ) ऊपर की ओर
उत्तर - (क) बाईं ओर
3. 'हमारी सोसायटी में दो गार्ड हैं'- कथन प्रयुक्ति के आधार पर किस भेद के अंतर्गत आता है?
(क) साहित्यिक हिंदी
(ख) कार्यालयी हिंदी
(ग) संचार माध्यम की हिंदी
(घ) सामान्य व्यवहार या बोलचाल की हिंदी
उत्तर - (घ) सामान्य व्यवहार या बोलचाल की हिंदी
4. 'थे कह्यां मुंहोधो म्हाँ कह्या सस्तो, लिया री तराजां तोल' - पंक्ति में तराजू पर तौलकर लेने से क्या अभिप्राय है?
(क) सोच-समझकर निर्णय लेना
(ख) नाप-तोलकर लेना
(ग) वजन करके लिया जाना
(घ) तराजू के पलड़े पर रख लेना
उत्तर - (क) सोच-समझकर निर्णय लेना
5. 'कब को टेरत दीन रट' दोहे में 'सांसारिक हवा लगने' के उलाहने से भक्ति के कौन-से भाव की पुष्टि होती है? उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
(A) सख्य (B) दास्य (C) अंतरंग (D) स्वामी
(क) केवल (B) (ख) केवल (D)
(ग) केवल (C) (घ) (B) और (D) दोनों
उत्तर - (ग) केवल (C)
6. 'पदमाकर' द्वारा रचित कविता में किस त्योहार का वर्णन किया गया है?
(क) होली (ख) वसंत पंचमी
(ग) दीवाली (घ) दशहरा
उत्तर - (क) होली
7. 'परशुराम के उपदेश' कविता के संदर्भ में 'चट्टानों की छाती से दूध निकालो' - से क्या अभिप्राय है?
(क) विपरीत परिस्थितियों में अपना लक्ष्य प्राप्त करो
(ख) विपरीत परिस्थितियों में अपना मस्तक ऊँचा रखना
(ग) चट्टानों से अमृत निकालना
(घ) चट्टानों से जलधारा निकालना
उत्तर - (क) विपरीत परिस्थितियों में अपना लक्ष्य प्राप्त कर
✅ सभी सटीक Question & Answer पाने के लिए यहाँ क्लिक करें!
8. 'आँधियाँ नहीं जिसमें उमंग भरती है' - पंक्ति में 'आँधी' प्रतीक है :
(क) बाधाएँ (ख) तेज हवा
(ग) क्रांति (घ) बदलाव
उत्तर - (क) बाधाएँ
9. 'हो गई है पीर पर्वतों सी' - पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि 'पीर का पर्वतों के समान होना' से क्या अभिप्राय है?
(क) अगम्य होना (ख) ऊँचा होना
(ग) दुर्गम होना (घ) विशाल होना
उत्तर - (घ) विशाल होना
10. 'संयुक्त परिवार' कविता के कवि के घर से कभी कोई बिना मिले क्यों नहीं लौटा?
(क) संयुक्त परिवार होने के कारण
(ख) आवभगत किए जाने के कारण
(ग) घर में ताला नहीं लगे होने के कारण
(घ) घरवालों के सद्व्यवहार के कारण
उत्तर - (क) संयुक्त परिवार होने के कारण
11. 'भेड़िया' कविता में भेड़िया प्रतीकार्थ है :
(क) सामूहिक चेतना का
(ख) हिंसा का
(ग) शोषक वर्ग का
(घ) शोषित वर्ग का
उत्तर - (ग) शोषक वर्ग का
12. 'चीफ की दावत' पाठ में शामनाथ किस वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहा है?
(क) सामान्य वर्ग का (ख) निम्न वर्ग का
(ग) मध्यम वर्ग का (घ) उच्च वर्ग का
उत्तर - (ग) मध्यम वर्ग का
13. शामनाथ और उसकी पत्नी को पसीना पोंछने की फुर्सत क्यों नहीं थी?
(क) नौकर के अचानक छुट्टी पर चले जाने के कारण
(ख) चीफ की दावत का प्रबंध करने के कारण
(ग) काम करने की आदत न होने के कारण
(घ) घर को व्यवस्थित करने के कारण
उत्तर - (ख) चीफ की दावत का प्रबंध करने के कारण
14.'चीफ की दावत' पाठ साहित्य की किस विधा में लिखा गया है?
(क) कहानी (ख) निबंध
(ग) संस्मरण (घ) एकांकी
उत्तर - (क) कहानी
15. 'पीढ़ियाँ और गिट्टियाँ' पाठ के वयोवृद्ध साहित्यकार जेब में क्या रखकर घूमते थे?
(क) मोटा चश्मा
(ख) निमोनिया की दवा
(ग) सुनने वाली मशीन
(घ) पाचन चूरन
उत्तर - (ख) निमोनिया की दवा
16. 'पीढ़ियाँ और गिट्टियाँ' पाठ में मंदिर में स्थापित देवताओं के नाराज़ होने का क्या कारण था?
(क) युवाओं के द्वारा जीवन का आनंद लेना
(ख) उनका बाग-बगीचों में नहीं घूम पाना
(ग) युवाओं द्वारा उनकी रॉयल्टी का प्रबंध न करना
(घ) पेड़ों पर उनके झंडों का न लग पाना
उत्तर - (क) युवाओं के द्वारा जीवन का आनंद लेना
17. लेखक की दृष्टि में कुटज के पेड़ को 'कूटज' कहना अधिक उचित क्यों है?
(क) अद्भुत जिजीविषा के कारण
(ख) मौसम की मार से बेअसर रहने के कारण
(ग) छोटा-सा शानदार वृक्ष होने के कारण
(घ) गिरिकूट पर उत्पन्न होने के कारण
उत्तर - (क) अद्भुत जिजीविषा के कारण
18. 'आषाढ़स्य प्रथम दिवसे' में यक्ष ने किन फूलों से मेघों की अभ्यर्थना की थी?
(क) नोलोत्पल (ख) मल्लिका
(ग) वकुल (घ) कुटज
उत्तर - (घ) कुटज
19. कुटज को 'बडभागी' क्यों कहा गया है?
(क) कालिदास के काम आने के कारण
(ख) रहीम के काम आने के कारण
(ग) रामगिरि पर्वत श्रृंखला पर होने के कारण
(घ) फूलों से लदा होने के कारण
उत्तर - (घ) फूलों से लदा होने के कारण
20. सेल्यूलर जेल की नीचे की चार कोठरियों को 'काल कोठरियाँ' क्यों कहा जाता था?
(क) कैदियों को सबसे पहले वहीं रखे जाने के कारण
(ख) फाँसी दी जाने से पहले कैदियों को वहाँ रखने के कारण
(ग) काल के समान भयानक दिखाई दिए जाने के कारण
(घ) साफ-सफाई का उचित प्रबंध न होने के कारण
उत्तर - (ख) फाँसी दी जाने से पहले कैदियों को वहाँ रखने के कारण
21. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में दीजिए :
(i) 'चीफ की दावत' पाठ के लेखक का क्या नाम है?
उत्तर - भीष्म साहनी
(ii) सुभद्राकुमारी चौहान पाठ साहित्य की किस विधा में लिखा गया है?
उत्तर - संस्मरणात्मक रेखाचित्र
(iii) पाठ्य पुस्तक में संकलित पद्माकर काव्य-पाठ किस छंद में लिखा गया है?
उत्तर - कवित्त
22. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही/गलत में दीजिए :
(i) अर्ध सरकारी पत्र मैत्री भाव में लिखे जाते हैं।
उत्तर - सही
(ii) किसी विभाग अथवा कार्यालय द्वारा अपने कर्मचारी को निर्देश देने के लिए 'कार्यालय आदेश' का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर - सही
(iii) सरकारी पत्रों में पृष्ठांकन होता है।
उत्तर - सही
✅ सभी सटीक Question & Answer पाने के लिए यहाँ क्लिक करें!
0 Response