NIOS Class 12th Home Science (321) Question Paper Solution in Hindi

Aug 02, 2025
1 Min Read
NIOS Class 12th Home Science (321) Question Paper Solution in Hindi

NIOS Class-12th Question Paper Solution

गृह विज्ञान (321) | माध्यम: हिंदी

Question. 1-10

प्रश्न 1. निराशाजनक थकान के दो संभव कारण बताइए ।

उत्तर - निराशाजनक थकान के दो संभव कारण:

  • अधिक तनाव
  • स्वास्थ्य समस्याएँ

प्रश्न 2. एक नवजात शिशु का वजन तीन किलोग्राम है। छः माह एवं एक वर्ष पर उसका वजन कितना होगा ?

उत्तर - एक नवजात शिशु का वजन छः माह में दो गुना एवं एक वर्ष में उसके जन्म से 3 गुना हो जाता है।

प्रश्न 3. सीमा सीनियर सेकेंडरी के बाद अपने परिवार का आर्थिक रूप से समर्थन करना चाहती है। हाउसकीपिंग के क्षेत्र में उसे किन नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहिए ?

उत्तर - सीमा को हाउसकीपिंग के क्षेत्र में, अतिथि सेवा क्लर्क, हाउसकीपिंग सेविका, महिला मेजबान स्थापना सहायक, अस्थायी आवास सुविधा सहायक नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहिए।

प्रश्न 4. आप एक वर्ष के बच्चे के लिए एक खिलौना खरीद रहे हैं। इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आप किन दो विशेषताओं की जाँच करेंगे ?

उत्तर - खिलौने ज्यादा नुकीले न हों इससे बच्चे को चोट लग सकती है और खिलौने बहुत ज्यादा कलरफुल न हों क्योंकि रंगों में केमिकल्स की वजह से खिलौने विषाक्त हो सकते हैं जिससे बच्चे की सेहत को खतरा हो सकता है।

प्रश्न 5. अच्छे मानसिक तथा सामाजिक स्वास्थ्य के दो-दो संकेत क्या हैं ?

उत्तर - अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के संकेत: खुशी, प्रेम और करुणा जैसी भावनाएँ

अच्छे सामाजिक स्वास्थ्य के संकेत: अच्छा तालमेल, प्रभावी संचार कौशल

 

प्रश्न 6. घर पर कंबल धोने के लिए सक्शन यन्त्र का उपयोग करने के दो चरण लिखिए ।

उत्तर - घर पर कंबल धोने के लिए सक्शन यन्त्र का उपयोग करने के दो चरण:

  • कंबल को टब में साबुन के घोल में रख दें।
  • सक्शन यंत्र दबाकर बार-बार ऊपर नीचे किया जाता है। दबाने से उत्पन्न शून्य से मैल ढीला पड़ जाता है।

प्रश्न 7. घर पर पानी को संरक्षित करने के कोई चार सुझाव दीजिए ।

उत्तर - घर पर पानी को संरक्षित करने के कोई चार सुझाव:

  • दाढ़ी बनाते समय, ब्रश करते समय, बर्तन धोते समय नल को लगातार खुला न रखें जब पानी की ज़रूरत हो नल तभी खोलें।
  • गाड़ी धोते समय पाइप की बजाय बाल्टी व मग का प्रयोग करें।
  • नहाते समय शॉवर की बजाय बाल्टी एवं मग का प्रयोग करें जिससे पानी की बचत होगी।
  • दालों, फलों व सब्जियों को धोते समय उपयोग किए गए पानी को पौधों में डालना।

प्रश्न 8. एक आठ वर्षीय लड़के / बालक एवं अस्सी वर्षीय महिला के पोशाक में कारीगरी संबंधित आप किन दो-दो विशेषताओं की जाँच करेंगे ?

उत्तर - एक आठ वर्षीय लड़के / बालक की पोशाक में कारीगरी संबंधित दो विशेषताएं:

  • वस्त्र बहुत ढीले तथा बहुत लम्बे नहीं होने चाहिए क्योंकि इस आयु में बच्चों का ध्यान खेलने में होता है। ढीले तथा लम्बे वस्त्र कहीं भी अटककर फट सकते हैं तथा बच्चों को क्षति पहुँचा सकते हैं।
  • बच्चों के वस्त्र कसे हुए तथा तने हुए नहीं होने चाहिए क्योंकि ये बच्चों की सामान्य वृद्धि में बाधक होते हैं।

अस्सी वर्षीय महिला की पोशाक में कारीगरी संबंधित दो विशेषताएं:

  • इस अवस्था में कपड़े ढीले-ढाले होने चाहिए। वृद्धों के वस्त्र ऐसे होने चाहिए जो उनकी उम्र की गंभीरता को बनाए रखें।
  • वृद्धावस्था में कपड़ों में बटन इत्यादि बड़े-बड़े होने चाहिए। दृष्टि कमजोर हो जाने से इस अवस्था में छोटे-छोटे हुक तथा बटन इत्यादि दिखाई नहीं देते।

प्रश्न 9. मलमल के दुपट्टे और जीन्स में प्रयोग की गई बुनाई के बीच दो अंतर बताइए ।

उत्तर - मलमल के दुपट्टे और जीन्स में प्रयोग की गई बुनाई के बीच दो अंतर:

मलमल के दुपट्टा

जीन्स

मलमल के दुपट्टे में साधारण बुनाई का प्रयोग किया जाता है।

जीन्स में ट्विल बुनाई का प्रयोग किया जाता है।

इस बुनाई में कपड़े की चौड़ाई में प्रत्येक बाना सूत प्रत्येक ताना सूत के ऊपर और नीचे बारी-बारी जाता है।

इस बुनाई में वस्त्र पर एक तिरछी रेखा बनती है।

 

प्रश्न 10. सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को सरकार किन चार तरह से मदद करती है?

उत्तर - सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों की सरकार निम्न चार तरह से मदद करती है:

  1. सरकार द्वारा बच्चों को मुफ्त शिक्षा व छात्रवृत्ति प्रदान करना।
  2. बच्चों के स्वास्थ्य देखभाल और कल्याण को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा मुफ्त व किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना।
  3. सरकार द्वारा बच्चों का आश्रय सुनिश्चित करने के लिए आवास योजनाएं और सब्सिडी लागू करना।
  4. सरकार द्वारा बच्चों के लिए मिड-डे-मील तथा खाद्य सुरक्षा जैसे कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करना।

सभी सटीक Question & Answer पाने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here For Home Science Q. 11-20

Click Here For Home Science Q. 21-26

What do you think?

0 Response