NIOS Class 10th Hindi (201) Oct Question paper 2024 solution

Jul 21, 2025
4 Min Read
NIOS Class 10th Hindi (201) Oct Question paper 2024 solution

NIOS Question Paper 2024 Solution

HINDI (201)

Question 01-19

निम्नलिखित प्रश्नों के रिक्त स्थान भरिए और अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए :

1. आह्वान कविता के अनुसार भाग्य भी उसी का साथ देता है जो मेहनती और होते हैं।

उत्तर - कर्मशील

2. कबीर ने मनुष्य के तन को के घड़े जैसा माना है।

(A) चाँदी

(B) पीतल

(C) सोने

(D) मिट्टी

उत्तर - (C) सोने

3. निम्नलिखित प्रश्नों के रिक्त स्थान एक शब्द या वाक्यांश से भरिए और अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए :

(क) 'बूढ़ी पृथ्वी का दुख' कविता में नदियाँ मुँह ढाँपकर रोती है' का अर्थ है                         ।

(ख) 'चंद्रगहना से लौटती बेर' कविता में कवि ने चाँद के बारे में यह कल्पना की है कि चाँद एक चाँदी का                       है।

(ग) कवि वृंद के अनुसार जड़मति का अर्थ है मूर्ख जिसकी                       का विकास न हुआ हो।

उत्तर - (क) नदी अपनी पीड़ा को छिपाने की कोशिश करती है, जैसे मनुष्य गहरी पीड़ा में अकेले सिसक कर रोता है।

(ख) बड़ा-सा गोल खंभा

(ग) बुद्धि

4. निम्नलिखित प्रश्नों के रिक्त स्थान भरिए और अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए :

(क)                       और                       सिक्के के दो पहलू है। आजादी को बनाए रखने के इन

दोनों की आवश्यकता है।

(ख) 'चंद्रगहना से लौटती बेर' कविता में सफेद बगुलों को                         बताकर उसके माध्यम से                        व्यक्तियों के ऊपर व्यंग्य किया है।

उत्तर - (क)  कर्त्तव्य  और  अधिकार  सिक्के के दो पहलू है। आजादी को बनाए रखने के इन दोनों की आवश्यकता है।

(ख) 'चंद्रगहना से लौटती बेर' कविता में सफेद बगुलों को  ढोंगी  बताकर उसके माध्यम से  सफ़ेदपोश  व्यक्तियों के ऊपर व्यंग्य किया है।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के रिक्त स्थान एक शब्द या वाक्यांश से भरकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए:

(क) आजादी कविता में दर्जी ने शागिर्द से कहा कि आज़ादी एक                            है जिसका माध्यम                         हैं।

(ख) 'बूढी पृथ्वी का दुख' कविता की कवयित्री                       तथा व्यक्तिगत                       मानव-विरोधी भाव बताती है।

उत्तर - (क) आजादी कविता में दर्जी ने शागिर्द से कहा कि आज़ादी एक  अभिव्यक्ति  है जिसका माध्यम  शब्द  हैं।

(ख) 'बूढी पृथ्वी का दुख' कविता की कवयित्री  उपभोक्तावाद  तथा व्यक्तिगत  स्वार्थ  मानव-विरोधी भाव बताती है।

 

6. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उत्तर के रूप में दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए :

मैं चला, तुम्हें भी चलना है असिधारों पर,

सर काट हथेली पर लेकर बढ़ आओ तो।

इस युग को नूतन स्वर तुमको ही देना है,

अपनी क्षमता को आज जरा अजमाओ तो।

दे रहा चुनौती समय अभी नवयुवकों को,

मैं किसी तरह मंजिल तक पहले पहुँचूँगा।

इस महाशांति के लिए हवन-वेदी पर मैं,

हंसते-हसते प्राणों की बलि दे जाऊँगा।

तुम बना सकोगे भूतल का इतिहास नया,

मैं गिरे-हुए लोगों को गले लगाऊँगा।

क्यों ऊँच-नीच, कुल जाति, रंग का भेद-भाव?

मैं रूढ़िवाद का कल्मष-महल ढहाऊँगा।

जिनका जीवन वसुधा की रक्षा हेतु बना,

मर कर भी सदियों तक यों ही वे जीते हैं।

दुनिया को देते हैं यश की रसधार विमल,

खूब हंसते-हंसते कालकूट को पीते हैं।

है अगर तुम्हें यह भूख 'मुझे भी जीना है।

तो आओ मेरे साथ नींव में गढ़ जाओ।

ऊपर इसके निर्मित होगा आनंद-महल,

मरते-मरते भी दुनिया में कुछ कर जाओ।

(i) यह कविता क्या प्रेरणा देती है?

(A) आत्मबलिदान की।

(B) संघर्ष की।

(C) चुनौती की।

(D) युद्ध की।

उत्तर - (A) आत्मबलिदान की।

(ii) 'असिधारों पर चलने' का आशय है                       ।

(A) संकटों में जीना।

(B) मृत्यु-पथ पर चलना।

(C) गौत का खतरा उठाकर कर्म करना।

(D) कठिन-कर्म करना।

उत्तर - (D) कठिन-कर्म करना।

(iii) 'मरते-मरते भी दुनिया में कुछ कर जाओ।' रेखांकित में कौन-सा अलंकार है?

(A) उपमा

(B) रूपक

(C) उत्प्रेक्षा

(D) पुनरुक्ति प्रकाश

उत्तर - (D) पुनरुक्ति प्रकाश

 

(iv) 'नींव में गढ़ जाना" प्रतीकार्थ है                       ।

(A) चुपचाप मरना।

(B) मौन रूप से समर्पण करना।

(C) मौन रहकर जीना।

(D) मौत को गले लगाना।

उत्तर - (B) मौन रूप से समर्पण करना।

निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए रिक्त स्थान भरिए और अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए :

7. किसी भी उत्पाद अथवा योजना की जानकारी देने के उद्देश्य से सरल और रोचक भाषा में आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की गई सूचनाओं को क्या कहते हैं?

(A) फ़ीचर

(B) विज्ञापन

(C) साक्षात्कार

(D) समाचार

उत्तर - (B) विज्ञापन

8. गौरैया सुखी राजकुमार के सान्निध्य से क्या सीखती है?

(A) तरस खाना

(B) आत्म-विश्लेषण

(C) निस्वार्थ प्रेम

(D) दया करना

उत्तर - (C) निस्वार्थ प्रेम

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के रूप में दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए :

9. 'नाखून क्यों बढ़ते हैं ?' पाठ के अनुसार मरे हुए बच्चे को गोद में दबाए रखने वाली बंदरिया का उदाहरण देने का उद्देश्य है :

(A) मोह-ममता को बनाए रखना।

(B) परंपराओं का पालन करना।

(C) रूढ़ियों का मोह त्यागना।

(D) नए को शंका की दृष्टि से देखना

उत्तर - (C) रूढ़ियों का मोह त्यागना।

10. शतरंज के खिलाड़ी कहानी के पात्र मिरज़ा साहब में मीर साहब के प्रति प्रतिकार की भावना आती जा रही थी क्योंकि-

(A) उनकी बेगम में उनके प्रति गुस्सा था।

(B) वे उनके कट्टर शत्रु थे।

(C) उन्हें सिपाही उकसाते थे।

(D) वे शतरंज में लगातार हार रहे थे।

उत्तर - (D) वे शतरंज में लगातार हार रहे थे।

11. सरकारी कार्यालयों में सार-लेखन का प्रयोग किया जाता है।

(A) समय बचाने के लिए।

(B) पैसे खर्च करने के लिए।

(C) फाइलें फेंकने के लिए।

(D) कार्रवाई न करनी पड़े इसलिए।

उत्तर - (A) समय बचाने के लिए।

निम्नलिखित प्रश्नों के रिक्त स्थान एक शब्द या वाक्यांश से भरिए :

12. सुखी राजकुमार कहानी में गौरैया बार-बार मिस्र देश का जिक्र करती है। इससे उसके चरित्र की इस विशेषता का पता चलता है कि उसे है।

उत्तर - यात्रा करना पसंद

13. अनौपचारिक पत्र को भी कहते हैं।

उत्तर - व्यक्तिगत पत्र

14.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -

(क) 'बहादुर' पाठ के लेखक हैं            ।

(ख) अंधेर नगरी एक            है, जिसमें शासन-व्यवस्था की विसंगतियों का उद्घाटन किया गया है।

उत्तर - (क) 'बहादुर' पाठ के लेखक हैं  अमरकांत  

(ख) अंधेर नगरी एक  व्यंग्य नाटक  है, जिसमें शासन-व्यवस्था की विसंगतियों का उद्घाटन किया गया है।

15. निम्नलिखित संवाद किस पात्र के हैं? पहचान कीजिए और रिक्त स्थान भरिए -

(क) 'मेरा काम सबसे पहले होना चाहिए।'                       .

(ख) 'कल घोषणा करवा दो कि यहाँ चिड़ियाँ न मरने पाएँ।'                       .

उत्तर - (क) किशोर

(ख) मेयर

16. नीचे दिए गए कथनों को उत्तर-पुस्तिका में लिखिए और बताइए कि वे सही हैं या गलत।

(क) निबंध में क्रमबद्धता होनी चाहिए, वाक्य छोटे तथा प्रभावशाली होने चाहिए।

(ख) 'अंधेर नगरी' नाटक में महंत का पात्र लालची और स्वार्थी है।

उत्तर - (क) सही

(ख) गलत

17. 'नाखून क्यों बढ़ते हैं?' पाठ के अनुसार चरितार्थता प्रेम में है, में है,                       में है। अपने को सबके मंगल के लिए निःशेष भाव से दे देने में हैं।

(क) प्रेम, जिज्ञासा

(ख) मैत्री, त्याग

(ग) मैत्री, पशुता

(घ) त्याग, स्वार्थ

उत्तर - (ख) मैत्री, त्याग

18. नीचे दिए गए पाठों और उनकी विधाओं के सही युग्म चुनिए और अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए-

पाठ का नाम                                                    पाठ की विधा

(क) बहादुर                             -                       ललितनिबंध

(ख) नाखून क्यों बढ़ते हैं?        -                       कहानी

उत्तर - पाठ का नाम                                                    पाठ की विधा

(क) बहादुर                               -                       कहानी

(ख) नाखून क्यों बढ़ते हैं?           -                       ललितनिबंध

19. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -

(क) मैं                       में रहता था, जहाँ दुख को प्रवेश करने की इज़ाजत नहीं थी।

(ख) वाजिद अली शाह का समय था, लखनऊ                       के रंग में डूबा हुआ था।

उत्तर - (क) मैं  आनंद-महल  में रहता था, जहाँ दुख को प्रवेश करने की इज़ाजत नहीं थी।

(ख) वाजिद अली शाह का समय था, लखनऊ  विलासिता  के रंग में डूबा हुआ था।

अब सभी सटीक Question & Answer पाने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here For HINDI Q. 20-27

Click Here For HINDI Q. 28-29

Click Here For HINDI Q. 30-37

What do you think?

0 Response